स्कूलों में नलजल योजना ठप,ठेकेदार मोटरपंप उठा ले गया - rashtrmat.com

  स्कूलों में नलजल योजना ठप,ठेकेदार मोटरपंप उठा ले गया

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। नलजल योजना प्राथमिक स्कूलों में ठप है।ग्राम कोहका के प्राथमिक स्कूल में बीआरसी कार्यालय बैहर के अंतर्गत आने वाली कई स्कूलो में नलजल योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है। बताया जाता है कि ठेकेदार रिपेरिंग के बहाने मोहर पंप उठा ले गया।बैहर बीआरसी कार्यालय के अधीन आने वाली करीब 235 प्राथमिक व माध्यमिक स्कूले ऐसी है, जहां लोक स्वास्थ यात्रिकी विभाग द्वारा ठेकेदारो के जरिये नलजल योजना का कार्य कराया गया था। प्रत्येक स्कूल मे लगभग 2.50 लाख रूपये की योजना थी।

नलजल योजना दागदार बन गई

नलजल योजना के तहत हेंडपम्प, पाईपलाइन, पानी टंकी और इलेक्ट्रीकल पानी मोटर लगाकर जल-आपूर्ति प्रदान करवाया जाना था, ताकि स्कूली छात्र-छात्राओं को शुद्ध पेयजल मिल सके। लेकिन ठेकेदारो ने घटिया स्तर की सामग्री लगाकर ऐसा बंदरबाट किया कि नलजल योजना दागदार बन गई।

ठेकेदार मोटर पंप उठा ले गया

प्राथमिक शाला कोहका के स्कूल शिक्षकों ने  बताया कि लगभग 3 वर्ष पहले नलजल की शुरूवात की गई थी। जहां शुरूवाती एक दो दिन योजना ठीक चली। लेकिन चलते चलते कई स्कूलो में   जल-आपूर्ति सेवा   बंद हो गई। शिक्षकों के द्वारा बार बार शिकायत की गई, लेकिन दुर्भाग्य कहे कि योजना में आई तकनीकि खराबी की रिपेरिंग वर्किंग ही नही हो सकी। आरोप   है कि ठेकेदार के द्वारा रिपेरिंग के नाम पर मोटर ही गायब करवा दी  है। शिकायत पर ठेकेदार के कर्मचारी आये थे और पानी की मोटर लेकर चले गये। उम्मीद थी कि व्यवस्था दुरूस्त होगी, लेकिन आज तक पानी की मोटर रिपेयर होकर नही आई। जिसके चलते पानी को लेकर समस्या ज्यो की त्यों बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *