अरपा नदी में दो बच्चे बहे,धमतरी में कार बह गई,6 ट्रेन और फ्लाई रद्द - rashtrmat.com

अरपा नदी में दो बच्चे बहे,धमतरी में कार बह गई,6 ट्रेन और फ्लाई रद्द

राष्ट्रमत न्यूज रायपुर(ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ में करीब 36 घंटे हुई लगातार बारिश के बाद अब बारिश थम गई है। रायपुर समेत कई हिस्सों में पानी भर गया है। महादेवघाट पुल से 2 फीट ऊपर पानी बह रहा है। घाट किनारे बसे 120 परिवारों का रेस्क्यू किया गया है।बारिश और जलभराव के चलते 6 ट्रेनें और एक फ्लाइट कैंसिल की गई हैं।इधर बिलासपुर की अरपा नदी में गणेश विसर्जन के दौरान 2 बच्चे बह गए, जिनकी तलाश की जा रही है।

12 साल बाद महादेवघाट पुल के ऊपर पानी बह रहा।

6 ट्रेनें और एक फ्लाइट कैंसिल की गई

दक्षिण छत्तीसगढ़ बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित है। जगदलपुर के चिवनी, भाटी और लालबाग इलाकों में बाढ़ से लोगों के घरों का राशन बह गया। 100 से ज्यादा प्रभावितों को शासकीय भगत सिंह स्कूल के राहत शिविर में रखा गया है। बस्तर में सड़कें डूबी हुई हैं। बारिश और जलभराव के चलते 6 ट्रेनें और एक फ्लाइट कैंसिल की गई हैं।

सारा सामान बह गया

रायपुर के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी फेस-2 के EWS B ब्लॉक में पूरा इलाका पानी में डूब गया है। सुरक्षा के चलते बिजली काटी गई है।महादेव घाट किनारे पूजा सामग्री की दुकान चलाने वाले शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि हमारा सारा सामान बह गया। पानी से भारी नुकसान हुआ है। प्रशासन की तरफ से कोई सहयोग नहीं मिल रहा है।

स्कूलों में आज छुट्टी कर दी गई

धमतरी में पानी भरे पुल को पार करते समय एक कार तेज बहाव में बह गई। कार में सवार दो लोगों ने कांच तोड़कर बाहर निकलकर जान बचाई। गंगरेल डैम के 14 गेट से पानी छोड़ा जा रहा है। हालात को देखते हुए प्रदेशभर के सभी स्कूलों में आज छुट्टी कर दी गई है।

रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा

बिलासपुर में गणेश विसर्जन के दौरान शनिवार दोपहर अरपा नदी में बड़ा हादसा हो गया। दयालबंद के मधुबन इलाके में गणेश प्रतिमा विसर्जन के बाद नदी से नारियल लेने उतरे 2 बच्चे गहरे पानी में जाने से बह गए। दोनों बच्चों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *