गुजरी बाजार में रेडीमेड दुकान में भीषण आग, 20 लाख का नुकसान - rashtrmat.com

गुजरी बाजार में रेडीमेड दुकान में भीषण आग, 20 लाख का नुकसान

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। बालाघाट के गुजरी बाजार में शनिवार सुबह आशीर्वाद कलेक्शन नाम की रेडीमेड कपड़ों की दुकान में आग लग गई। सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच दुकान से धुआं निकलता देख आसपास के दुकानदारों ने दुकान संचालक को सूचना दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान से तेज लपटें उठने लगीं। घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई।

सामान जलकर पूरी तरह खाक

फायर ब्रिगेड की टीम ने बडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की तेज लपटों को देखकर आसपास मौजूद दुकानदारों और लोगों में भी चिंता बढ़ गई थी। बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आने से दुकान में रखे कपड़े और अन्य सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गए।

20 लाख तक नुकसान की आशंका

दुकान संचालक ओम वाधवानी के अनुसार आग से करीब 15 से 20 लाख रुपये के नुकसान की आशंका है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारण और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। वही नपाध्यक्ष भारती ठाकुर ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और घटनास्थल की जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *