राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)।तहसील बिरसा अंतर्गत ग्राम पंचायत अडोरी के बोंदारी और कुण्डेकसा गांव में किसी संक्रामक बीमारी के चलते चार बच्चों की मौत हो गयी है। समय पर उपचार नहीं मिलने से हालत और बिगड़ गए। इस समय 16 और बच्चे बीमार है।

स्वास्थ्य शिविर लगाने निर्देश
बोंदारी गांव में तीन मासूम बच्चों में लमनीन पिता समारू धुर्वे उम्र 12 वषर्, संतोष पिता समारू धुर्वे उम्र ढाई वर्ष की मौत हो गयी है। जबकि गांव में करीब 16 बच्चे बीमार है। जबकि एक माह पूर्व एक बच्चे की मौत हो चुकी है।वही नजदिकी गांव कुंडेकसा में भी 23 जुलाई को एक 15 वर्षीय बच्ची प्रीति पिता महारू मरकाम की मौत की पुष्टी हुई है। यहां भी घर.घर बच्चे बीमार है। बैहर एसडीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरसा के स्वास्थ महकमे को तत्काल दोनों गांवों में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगानो के निर्देश दिये है।
बच्चों की हालत गंभीर
ग्राम बोंदारी और कुण्डेकसा में पिछले कुछ दिनों से निरंतर बच्चे बिमार चल रहे थे। उनके शरीर में चेचक जैसी बीमारी के लक्षण देखने को मिल रहे हैं। इस बीच अचानक चार बच्चों की मौत होने से पूरे प्रशासन में हडकंप मच गया है। बैहर एसडीएम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी समेत पूरा स्वास्थ महकमा अब इन गांवो की स्थिति पर मानिटरिंग कर रहा है। साथ ही जिन बच्चों की हालत गंभीर है उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल या फिर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

इनका कहना है
हमें बोंदारी गांव में बच्चो की मौत की जानकारी मिली थी। गांव में स्वास्थ विभाग की टीम के साथ जांच की जा रही है। बोंदारी में 03 बच्चे और कुंडेकसा में आज एक बच्चे की मौत की जानकारी मिली है। किसी संक्रामक बीमारी की पुष्टि होती है तो उसके नियंत्रण के लिए तत्काल व्यापक इंतेजाम किये जायेगें।
परेश उपलप, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी