PM के बाद चीतल का अंतिम संस्कार - rashtrmat.com

PM के बाद चीतल का अंतिम संस्कार

राष्ट्रमत न्यूज बालाघाट(ब्यूरो)। जिले की तहसील परसवाड़ा अंतर्गत ग्राम भिमोडी के टिकराटोला में एक वन्यप्राणी चीतल मृत अवस्था में मिला। इसकी सूचना मिलने पर वन विभाग एवं पशु चिकित्सक की टीम मौके पर पहुंची।

वन विभाग मामले की जांच भी कर रहा
ग्रामीणों ने चीतल के मृत होने की सूचना वन विभाग को दी। डाॅक्टरों की टीम नो चीतल का शव परीक्षण किया गया। शव परीक्षण के बाद नियमानुसार चीतल के शव का अंतिम संस्कार किया गया। वन विभाग मामले की जांच भी कर रहा है। ताकि चीतल की मृत्यु के कारणों का पता लगाया जा सके। अधिकारियों ने बताया कि वन्यजीवों की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए विभाग सतत निगरानी कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *