10 लाख रुपये का बीमा क्लेम सेटल, पीड़ित परिवार को मिली बड़ी राहत - rashtrmat.com

10 लाख रुपये का बीमा क्लेम सेटल, पीड़ित परिवार को मिली बड़ी राहत

राष्ट्रमत न्यूज,बीजापुर(ब्यूरो)। बीजापुर शाखा (पोस्ट ऑफिस) के माध्यम से Bajaj Allianz General Insurance की साधारण दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत 10 लाख रुपये का क्लेम सेटल कर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई।कुछ माह पूर्व कुटरू क्षेत्र में आई बाढ़ के दौरान स्वर्गीय बुधराम मिच्चा की दुर्घटनावश बह जाने से दुखद मृत्यु हो गई थी। इस असमय निधन से परिवार पर गहरा संकट आ गया था। ऐसे कठिन समय में बीमा योजना के तहत मिली राशि ने परिजनों को बड़ी राहत पहुंचाई है।
प्रीमियम वाली दुर्घटना बीमा
भारतीय डाक विभाग द्वारा संचालित 550 रुपये वार्षिक प्रीमियम वाली दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत नामिनी रुकमी मिच्चा एवं मृतक के भाई जूरू मिच्चा को 10 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। बीजापुर शाखा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की उपस्थिति में यह राशि औपचारिक रूप से परिजनों को सौंपी गई।कार्यक्रम में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, छत्तीसगढ़ परिमंडल के मुख्य प्रबंधक   बूक्के भास्कर नायक, बजाज अलियांज के क्षेत्रीय प्रबंधक निर्भय सिंह, आर.एम.  आदित्य कुमार, उप संभागीय निरीक्षक डाक  तारम सिंह ठाकुर, उप डाकपाल  कृष्णा कुमार कावरे तथा शाखा के एग्जीक्यूटिव बानोथ रामकृष्णा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बीमा योजना से मिली सहायता
इस अवसर पर अधिकारियों ने ग्रामीणों को डाक विभाग एवं इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की विभिन्न बीमा और बचत योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कम प्रीमियम में भी आम नागरिक अपने परिवार को आर्थिक सुरक्षा दे सकते हैं। उपस्थित ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने और भविष्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में बीमा योजना से मिली सहायता ने पीड़ित परिवार को संबल प्रदान किया है और यह अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणादायक उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *