बीहर नदी में पत्थरों के नीचे दबा युवक का शव मिला - rashtrmat.com

बीहर नदी में पत्थरों के नीचे दबा युवक का शव मिला

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। मध्यप्रदेश के रीवा में बिछिया थाना के तहत बीहर नदी से एक युवक का शव मिला।युवक का शव पत्थरों के नीचे दबा हुआ था। सिर पर गहरा निशान है। मामला कुठुलिया फार्म के पीछे का है। बुधवार शाम स्थानीय लोगों ने नदी किनारे शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी।


पुलिस संदिग्ध मौत मान रही
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव पत्थरों से दबा हुआ मिला। सिर और शरीर पर चोट के निशान हैं। शव को पत्थरों के नीचे दबा कर रखा गया था। उससे यही अभास होता है कि उसकी हत्या की गयी है। पुलिस अभी इसे संदिग्ध मौत मानते हुए जांच कर रही है।बिछिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। युवक की शिनाख्त नही हुई है। पुलिस आसपास के थानों से गुमशुदगी का पता कर रही है।


तरह तरह की चर्चाएं
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल हर एंगल से जांच की जा रही है। इलाके में इस घटना को लेकर तरह तहर की चर्चाएं की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *