शराब पीने पर 10000, चुगली करने पर 5001 का जुर्माना - rashtrmat.com

शराब पीने पर 10000, चुगली करने पर 5001 का जुर्माना

राष्ट्रमत न्यूज,रायपुर/बालोद(ब्यूरो)। बालोदजिले का एक गांव इन दिनों फिर से सुर्खियां बटोर रहा है, बता दें गांव का नाम मेढकी है जहां एक फैसला लिए जाने के बाद से यह लगातार चर्चाओं में बना हुआ है, दरअसल गांव वालों ने सामूहिक बैठक कर चुगली करने वालों के खिलाफ 5001 का जुर्माना लगाया है । सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया  जाता है । गांव वालों ने यह फैसला गाँव में शांति के माहौल को बनाए रखने के लिए लिया है। साथ ही गांव में पहले शराब पीने को लेकर भी जुर्माना लगया जाता है।

चुगली के कारण दो पक्षों में विवाद 

बताया जा रहा है की गांव में कुछ हफ्ते पहले चुगली के कारण दो पक्षों के बीच किसी बात को चलते विवाद हो गया था। जिसका कारण सामूहिक जगह पर एक दूसरे के खिलाफ की गई टिप्पणियों और एक दूसरे के खिलाफ की गई बातों ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने बैठक कर चुगली करने पर 5001 रुपये का जुर्माना तय किया।

गांव का माहौल खराब न हो

गांव वालों के का कहना है की उन्होंने यह फैसला गांव में शांति, सौहार्द और आपसी सामंजस्य को बनाए रकने के लिए लिए है, सरपंच मंजूलता परस साहू, ग्राम पटेल होरी लाल गजपाल, ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, समाजसेवी धनराज साहू और चंद्रेश हिरवानी ने कहा कि, गांव का माहौल खराब न हो और आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए ये फैसला लिया गया है।

शराब पीने पर 10000 का जुर्माना 

गांव में पहले से शराब को लेकर सख्त नियम बनाया गया था, जिसमें सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया  जाता है वहीं ऐसे व्यक्ति की सूचना देने वाले को इनाम दे कर सम्मानित किया जाता है। वहीं गाँव वालों का कहना है, कुछ लोग एक दूसरे की चुगली कर विवाद के हालात पैदा कर रहे थे। जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा था। इसी को मद्दे नजर रख कर गाँव वालों ने अपने स्तर पर नियम बनाकर अनिवार्य ररो से लागू किया है।