रणवीर सिंह को अमेरिका के नम्बर से आया था वाइस नोट - rashtrmat.com

रणवीर सिंह को अमेरिका के नम्बर से आया था वाइस नोट

राष्ट्रमत न्यूज,मुंबई(ब्यूरो)। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को हाल ही में मिली धमकी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है।   जिस वॉइस नोट के जरिए 10 करोड़ रुपये की मांग की गई थी, वो मैसेज एक अमेरिकी नंबर से भेजा गया था।  एक रिपोर्ट के अनुसार, बिश्नोई गिरोह के सदस्य हैरी बॉक्सर ने कथित तौर पर रणवीर सिंह के मैनेजर को वॉइस नोट भेजा था।इस खुलासे के बाद जांच एजेंसियां और ज्यादा सतर्क हो गई हैं। मुंबई पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच कर रही है और संदेश भेजे जाने वाले नंबर के बारे में जानकारी जुटाने के लिए आधिकारिक चैनलों के माध्यम से अमेरिकी अधिकारियों से संपर्क किया गया है।

घर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई

एक रिपोर्ट के अनुसार, बिश्नोई गिरोह के सदस्य हैरी बॉक्सर ने कथित तौर पर रणवीर सिंह के मैनेजर को वॉइस नोट भेजा था। उसने फिरौती के तौर पर 10 करोड़ रुपये की मांग की थी। इस मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने संकेत दिया है कि व्हाट्सएप नोट में आवाज हैरी बॉक्सर की आवाज से मेल खाती है, हालांकि दावे की पुष्टि के लिए और सबूत जुटाए जा रहे हैं।क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने बताया कि फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के आवास के बाहर हुई गोलीबारी की घटना के तुरंत बाद धमकी दी गई थी। धमकी के बाद रणवीर सिंह के घर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई। क्राइम ब्रांच ने उनके मैनेजर का बयान दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की।

एक ऑडियो क्लिप भी भेजी गई

रणवीर सिंह  को मिली धमकी के बाद उन्हें एक ऑडियो क्लिप भी भेजी गई। जिसमें कथित तौर पर कहा गया था, “रणवीर सिंह, हम तुमसे ऐसे निपटेंगे कि तुम्हारी आने वाली सात पीढ़ियां भी याद रखेंगी। तुम्हें सलाह देने और लोगों को पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने के लिए कहने का बहुत शौक है। ठीक है। तुमने शिकायत भी दर्ज करा दी। कोई बात नहीं।”

समय रहते लाइन में लग जाओ

इसमें आगे कहा गया, “अब ध्यान से सुनो। हमारे पास आपके हर मैनेजर और आपके साथ काम करने वाले हर व्यक्ति की पूरी जानकारी है, उनके रहने का पता, ऑफिस जाने का समय, लौटने का समय और उनके परिवार के रहने का पता। हम आपसे सीधे कुछ नहीं कहेंगे। हम आपके अधीन काम करने वाले लोगों को निशाना बनाना शुरू करेंगे। एक बार ऐसा हो जाए, तो आपको अक्ल आ जाएगी। हम आपके पूरे स्टाफ को खत्म कर देंगे। समय रहते लाइन में लग जाओ।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *