पुलिस कर्मियों को चकमा देकर,रायपुर कोर्ट से कैदी बाप-बेटे फरार - rashtrmat.com

पुलिस कर्मियों को चकमा देकर,रायपुर कोर्ट से कैदी बाप-बेटे फरार

 राष्ट्रमत न्यूज,रायपुर(ब्यूरो)। शहर के सेंट्रल जेल में बंद दो विचाराधीन कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। दोनों को पेशी के लिए कोर्ट लाया गया था, लेकिन पेशी होने से पहले ही वे पुलिसकर्मियों को चकमा देकर कोर्ट परिसर से फरार हो गए।बताया जा रहा है कि, फरार कैदियों का नाम राजेश मार्कण्डेय और तुलाराम मारकण्डेय है। फरार कैदी रिश्ते में बाप-बेटे है। इनको मारपीट और हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

सिविल लाइन पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके उनका पता लगा रही है।

पुलिस को सूचना दी गई
आसपास कैदियों को न पाकर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। उन्होंने पहले अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो जेल प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।दरअसल, रायपुर जेल में बंद कैदी राजेश मार्कण्डेय और तुलाराम मारकण्डेय को बुधवार को न्यायिक अभिरक्षा से कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। आरक्षक ईसरार गौरी को आरोपियों की निगरानी में लगाया गया था। पेशी के बाद उसे वापस जेल ले जाने की तैयारी की जा रही थी।इसी दौरान भीड़ और अफरा-तफरी का फायदा उठाकर दोनों कैदी पुलिस अभिरक्षा से निकलकर फरार हो गए।
पुलिस तलाश में जुटी हुई है
जानकारी के मुताबिक फरार हुए दोनों कैदी राजेश मारकण्डेय और तुलाराम मारकण्डेय हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में आरोप में जेल में बंद थे। वे न्यायिक अभिरक्षा में थे और उनकी नियमित पेशी हो रही थी। जेल से बाहर आने का मौका मिलते ही दोनों फरार हो गए। बताया जा रहा है कि कैदी उस समय कोर्ट मोहऱिर की अभिरक्षा में थे। फिलहाल सिविल लाइन्स पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *