कल रहेगा भारत बंद,जानिये क्या खुला रहेगा,क्या रहेगा बंद - rashtrmat.com

कल रहेगा भारत बंद,जानिये क्या खुला रहेगा,क्या रहेगा बंद

 राष्ट्रमत न्यूज,नई दिल्ली(ब्यूरो)। देशभर के ट्रेड यूनियन और किसान संगठनों ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी बंद का आह्वान किया है।इस हड़ताल से बैंक, परिवहन सेवा और कुछ सरकारी कामकाजों पर प्रभाव पड़ने की आशंका है। दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने दावा किया है कि इस हड़ताल में करीब 30 करोड़ मजदूर हिस्सा लेंगे।यह विरोध केंद्र की ‘श्रमिक-विरोधी, किसान-विरोधी और कॉर्पोरेट-समर्थक नीतियों’ के खिलाफ है। संयुक्त मंच ने कहा कि किसान समूह, कृषि मजदूर यूनियन, छात्र, युवा संगठन और अन्य फेडरेशन ने इसका समर्थन दिया है।

 संगठन ने बुलाया भारत बंद

ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC) की महासचिव अमरजीत कौर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इस बार भागीदारी का स्तर पहले से ज्यादा होगा। उन्होंने बताया, ’12 फरवरी को होने वाली हड़ताल में कम से कम 30 करोड़ वर्कर शामिल होंगे।9 जुलाई, 2025 के विरोध प्रदर्शन के दौरान, लगभग 25 करोड़ वर्कर ने हिस्सा लिया था।’ यूनियनों के अनुसार, यह हड़ताल 600 से अधिक जिलों में कार्यों को प्रभावित करेगी, जबकि पिछले साल के आंदोलन में लगभग 550 जिले शामिल थे।

क्या रहेगा प्रभावित  

हालांकि, आवश्यक सेवाएं जारी रहने की उम्मीद है, लेकिन कई क्षेत्रों में कामकाज प्रभावित हो सकता हैं। संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने हड़ताल को पूरा समर्थन देने की एलान किया है, जबकि कृषि मजदूर यूनियनों का फोकस MGNREGA को फिर शुरू करने पर होगा।कौर ने दावा किया कि भाजपा शासित राज्यों में भी हड़ताल का असर पड़ेगा। उन्होंने कहा, ‘ओडिशा और असम के पूरी तरह बंद रहने की उम्मीद है और दूसरे राज्यों में भी बड़े पैमाने पर लोग इसमें शामिल होंगे।’सरकारी विभागों, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों, औद्योगिक क्लस्टर और निजी स्थानों सहित सभी सेक्टरों में हड़ताल के नोटिस जारी किए गए हैं। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में जिला व ब्लॉक स्तर पर अभियान चलाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *