- rashtrmat.com

राष्ट्रमत न्यूज,वारासिवनी(ब्यूरो)। नगरपालिका परिषद वारासिवनी द्वारा नगर क्षेत्र में हो रही पेयजल आपूर्ति की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु निरंतर निरीक्षण एवं जांच का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर के समस्त वार्डों में जलसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है।

कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई

मुख्य नगरपालिका अधिकारी सूर्यप्रकाश उके द्वारा पूर्व में सार्वजनिक सूचना जारी कर नागरिकों से अपील की गई थी कि वे स्वच्छ पेयजल का उपयोग करें तथा किसी भी वार्ड में गंदा अथवा अस्वच्छ पानी आने की स्थिति में तत्काल नगरपालिका कार्यालय को सूचित करें। इसी तारतम्य में नगरपालिका वारासिवनी द्वारा प्रत्येक मंगलवार को नगर के सभी वार्डों में जलसुनवाई आयोजित की जाती है। 27 जनवरी को मुख्य नगरपालिका अधिकारी सूर्यप्रकाश उके की उपस्थिति एवं निर्देशन में नगर के समस्त वार्डों में जलसुनवाई का आयोजन किया गयाजिसमें नागरिकों से पेयजल गुणवत्ता से संबंधित समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान किसी भी वार्ड से पेयजल गुणवत्ता को लेकर कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई।

क्लोराइड की जांच की गई

जलसुनवाई के दौरान नगर में संचालित आरओ वॉटर सप्लायर के प्लांटों का आकस्मिक निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 12 में संचालित एक्वा स्टार आरओ वॉटर सप्लायरवार्ड क्रमांक 13 में फैयाज आरओ वॉटर सप्लायर तथा वार्ड क्रमांक 14 में सोहेल आरओ वॉटर सप्लायर के प्लांटों की जांच की गई। मौके पर ही वॉटर टेस्टिंग किट के माध्यम से पीएचटर्बिडिटीहार्डनेस एवं क्लोराइड की जांच की गईजिसमें सप्लाई किया जा रहा पानी निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया गया। इसके साथ ही नगर के विभिन्न वार्डों से पेयजल के सैंपल लेकर जांच की गईजिसमें जलावर्धन योजना के अंतर्गत सप्लाई किए जा रहे पानी की गुणवत्ता भी मानक अनुरूप पाई गई।मुख्य नगरपालिका अधिकारी सूर्यप्रकाश उके ने बताया कि नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना नगरपालिका की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और आगे भी निरंतर निरीक्षण एवं जांच की कार्यवाही जारी रखी जाएगी।