रोहित की शिखा उखाड़ने वाला आरोपी दीपक को जेल - rashtrmat.com

रोहित की शिखा उखाड़ने वाला आरोपी दीपक को जेल

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला के शहर रीवा में शिखा कांड चर्चा में रहा। पुलिस ने भारी दबाव में आकर आरोपी दीपक पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया गया कि आरोपी का पुराना आपराधिक रिकार्ड भी है। इस मामले पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी तीखी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। इसके अलावा कई राष्ट्रीय संगठन और राजनीतिक दल देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दे चुके हैं।


कई संगठन का समर्थन
आरोपी दीपक पांडेय की गिरफ्तारी के बाद कई धार्मिक और राजनीतिक संगठनों की मांग है कि प्रकरण में गंभीर धाराएं लगाई जाए। मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। पीड़ित रोहित यादव को समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव सहित भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद का भी समर्थन मिल चुका है।


पुलिस पर मामला टालने का आरोप
पीड़ित रोहित यादव ने पुलिस पर कार्रवाई करने के बजाए टालमटोल करने का आरोप लगाया था। उसने कहा उसके साथ न सिर्फ जातिगत आधार पर ज्यादती की गई। बल्कि उसके साथ मारपीट भी की गई और जबरन उसकी चोटी उखाड़ी गई।
गौरतलब है कि January 6,  बैकुंठपुर थाना के तहत मझीगवां में कथित पेट्रोल चोरी के शक में रोहित यादव के साथ न केवल मारपीट की गयी बल्कि, उसकी बारह इंच लंबी चोटी भी दीपक पांडे उर्फ भुल्ली ने उखाड़ दिया। रोहित यादव की आस्था के साथ भुल्ली ने नशे में अनास्था का बर्ताव किया। रोहित यादव अपनी चोटी हाथ में लिये सबको दिखाते दुखी हैं कि सनातन धर्म को मानता हूं। सात साल की जटाधारी चोटी है।  उसके विश्वास और आस्था कि साथ अपराधिक कृत्य किया गया है। रोहित की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *