राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। मध्यप्रदेश में इन दिनों ठंडी हवा का हंटर चल रहा है। रीवा में आज सुबह से धूप नहीं निकली। कोहरा छाया रहा।सड़कों पर वाहन संभल कर चलते रहे। दूर तक सड़को पर घना कोहरे की वजह से ठंड की थर्ड डिग्री ने आम लोगों को बेहद प्रभावित किया। मौसम वैज्ञानिकों की चेतावनियों के अनुरूप है कि उत्तर भारत और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरे और ठंड की मार जारी रहेगी।

तपमान में गिरावट
आज का न्यूनतम तापमान रीवा में लगभग 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। जबकि दिन का अधिकतम तापमान लगभग 19 डिग्र्री सेल्सियस तक पहुंचा। लेकिन दोपहर में भी धूप का सटीक प्रभाव महसूस होना सीमित रहा और अधिकतर इलाकों में दिन ठंडा.सा लगा रहा। 1 जनवरी को न्यूनतम लगभग 9-10 डिग्री सेल्सियसके बीच दर्ज हुआ और 31 दिसंबर को भी रात का तापमान काफी ठंडा रहा। जिससे लोगों को दोबारा गर्म कपड़ों की ओर रुख करना पड़ा।

तापमान और गिरेगा
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले पांच दिनों के न्यूनतम तापमान के पूर्वानुमान में भी गिरावट और उथल.पुथल का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। 4 जनवरी को रात का पारा लगभग 9 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है। 5 जनवरी को लगभग 8 के करीब 6 जनवरी को लगभग 7-9 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।