दो बाइक में भिड़ंत,पिता-बेटी की मौत,नहर से पिता का शव 12 घंटे बाद मिला - rashtrmat.com

दो बाइक में भिड़ंत,पिता-बेटी की मौत,नहर से पिता का शव 12 घंटे बाद मिला

 राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के माहिया गांव में देर रात हुए सड़क हादसे ने पिता और पुत्री की मौत हो गयी। देा बाइकों की आमने सामने टक्कर के चलते पिता गणेश चतुर्वेदी सड़क के किनारे बनी नहर में गिर गयी। बच्ची शिवानी की मौके पर ही मौत हो गयी।जबकि पिता का शव 12 घंटे बाद मिला। हादसे के वक्त गणेश चतुर्वेदी नहर में तेज बहाव के चलते बह गए थे। 12 घंटे बाद उनका शव निकाला जा सका। पुलिस प्रशासन की टीम ने यह काम किया।


जबरदस्त भिड़ंत दो बाइकों में
एक बाइक पर पिता गण्ेाश अपनी दो बेटियों के साथ जा रहे थे। सामने से आ रही दूसरी बाइक पर दो युवक सवार थे। आमने सामाने दोनों टकरा गया।अचानक हुई जोरदार भिड़ंत से संतुलन बिगड़ा और पिता बेटी सीधे नहर में जा गिरे। दोनों युवक भी सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।


बेटी मृत घोषित
हादसे की सूचना मिलते ही गोविंदगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। नहर में गिरी बच्ची को बाहर निकाला गया। लेकिन डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *