सस्ती लोकप्रियता के लिए अटल जी की फाइबर प्रतिमा लगा रहेः मेयर - rashtrmat.com

सस्ती लोकप्रियता के लिए अटल जी की फाइबर प्रतिमा लगा रहेः मेयर

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। मध्यप्रदेश रीवा नगर पालिका के मेयर अजय मिश्रा बाबा ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से सिविल लाइन में अटल पार्क बना है। मेयर इन कांउसिल ने अटल बिहारी वाजपेयी की धातु की एक प्रतिमा लगाने प्रस्ताव पारित किया था। 94 लाख 72 हजार 255 रुपए की प्रतिमा के लिए निविदा हुई। लेकिन बनी नहीं। अब 25 दिसम्बर को फाइबर की प्रतिमा अटल पार्क में स्थापित की जा रही है,जो कि भारत रत्न अटल जी अपमान है। सस्ती राजनीतिक लोकप्रियता के लिए ऐसा करना अटल जी की लोकप्रियता और सम्मान के साथ अन्याय है।


अब धातु की नहीं फाइबर की प्रतिमा
मेयर अजय मिश्रा बाबा ने राष्ट्रमत से एक सवाल के जवाब में कहा कि अटल पार्क में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा की पूरी राशि जनता के दिये गए टैक्स से नगर निगम ने लगाने का फैसला किया। आज अटल पार्क में देखा कि जिस पेडस्टल पर प्रतिमा लगाया जा रहा है वो अभी अधूरा है। स्थल पर मूर्ति निर्माणकर्ता संविदाकार नहीं मिले। कर्मचारियों ने बताया कि धातु की मूर्ति बनाने में समय लगेगा इसलिए फाइबर मूर्ति बनाया जा रहा है। जबकि नगर निगम से मूर्ति के लिए 94 लाख 72 हजार 255 रुपए मंजूर किया गया है।
अटल की गरिमा के साथ अन्याय
भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी एक सर्वमान्य नेता थे। किन्तु देखा जा रहा कि व्यक्ति विशेष द्वारा अपनी राजनीतिक कद बढ़ाने के उद्देश्य से सस्ती लोकप्रियता के लिए इतने बड़े सर्वमान्य नेता की गरिमा एवं सम्मान को दर किनार करते हुए जिस प्रतिमा को लगाए जाने की स्वीकृति दी गई थी, वह अभी पूरी तरह से तैयार नहीं हो पाई तो फाइबर की प्रतिमा लगाकर अनावरण 25 दिसम्बर को गृहमंत्री अमित शाह के जरिये कराया जा रहा है।