सतनामी समाज के कार्यक्रम में RSS की मौजूदगी पर बवाल - rashtrmat.com

सतनामी समाज के कार्यक्रम में RSS की मौजूदगी पर बवाल

राष्ट्रमत न्यूज,बिलासपुर(ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गुरु घासीदास जयंती समारोह के दौरान भाजपा समर्थित लोगों ने आरएसएस से जुड़े लोगों को बुला लिया। उन्हें देखकर समाज के युवाओं ने विरोध करते हुए जमकर बवाल मचाया।उन्हें वापस जाओ के नारे भी लगाए।


शिकायत करने का फैसला
जरहाभाठा मिनी बस्ती महंत बाड़ा में आयोजित समारोह में महंत बाड़ा के राजमहंत डाॅ बसंत अंचल ने आपत्ति दर्ज कराई है।सतनामी समाज ने हंगामा करने वाले जितेंद्र बंजारा पर साम्प्रदायिक उन्माद फैलाने का आरोप लगाया और शिकायत करने का फैसला किया है। सभी मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और जिले के एसएसपी से शिकायत करेंगे।
गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर

दरअसल, गुरुवार 18 दिसंबर को देश और प्रदेश के साथ ही शहर में गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया। जिसे सतनामी समाज के लोगों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया।इस दौरान जैतखंभ पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। महिला और पुरुष श्रद्धालु अपनी-अपनी मन्नत लेकर नारियल और पूजा सामग्री के साथ जैतखंभ पहुंचे, जहां विधि विधान से पूजा-अर्चना की गई।समाज के युवा जितेंद्र बंजारे सहित अन्य लोगों ने विरोध करते हुए RSS के पदाधिकारियों को अपमानित करना शुरू किया, तब राजमहंत डॉ. बसंत अंचल ने विरोध करने वालों को समझाइश देने की कोशिश की।लेकिन, युवा नहीं माने और नारेबाजी करते हुए हंगामा मचाना शुरू कर दिया।