हमका छिनार कहबे ने झगड़े का रूप लिया,गार्ड ने बीच बचाव किया - rashtrmat.com

हमका छिनार कहबे ने झगड़े का रूप लिया,गार्ड ने बीच बचाव किया

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। संजय गाधी अस्तपाल के प्रमुख द्वार पर दो महिलाएं किसी बात पर आपस में झगड़ पड़ी। बात एक दूसरे के बाल पकड़ कर मारपीट करने तक पहुंच गयी। अस्पताल के गार्ड ने दोनों महिलाओं को छुड़ाने का प्रयास किया। इस दौरान एक महिला दूसरी महिला को यह कहती सुनी गयी कि हमका कहबे छिनार। जाहिर सी बात है कि दूसरी महिला ने उसे किसी बात पर छिनार कह दिया होगा और वो आपे से बाहर हो गयी और दूसरी महिला पर हमला कर दिया।

वायरल के जमानेे में ऐसा भी
सोशल मीडिया में दो महिलाओं के बाल पकड़ कर खींचने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह घटना रात्रि की बताई जहा रही है। किसी ने दोनों महिलाओं को लड़ते और यह वीडियो बना लिया। लाल साड़ी वाली महिला को दूसरी महिला बार बार कहती सुनी जा रही है कि हमका छिनार कहबे। हमका छिनारपन करते कहां देखे है। गार्ड ने दोनों को छुड़ाने का प्रयास किया। इस प्रयास में वह भी गिर पड़ता है। बात जो भी हो लेकिन सोशल मीडिया में वायरल इस वीडियो से एक बात साफ है कि अब समाज की सोच बदल गयी है। वो महिलाओं को आपस में लड़ता देख उसका आनंद लेता है और वीडियो बनाने में लग जाता है।


हादसे का शिकार हो सकती थी
अस्पताल इलाज कराने लोग आते हैं,लेकिन किसी बात पर बात विवाद हो जाए तो लोग विवाद खत्म हो जाए ऐसा नहीं करते। महिलाएं लड़ रही थी जाहिर सी बात है बड़ी देर तक उनके बीच बाल की खिंचाई होती रही। अस्पताल का गार्ड बीच बचाव न करता तो कोई एक महिला गंभीर रूप से हादसे का शिकार हो सकती थी।