धान की फसल के नुकसान का सर्वे हो रहा-भारती - rashtrmat.com

धान की फसल के नुकसान का सर्वे हो रहा-भारती

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। मध्य प्रदेश राज्य का स्थापना दिवस जिला स्तरीय कार्यक्रम सांदीपनी विद्यालय प्रांगण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के दीप प्रज्वलन और मध्य प्रदेश गान के साथ हुआ।सांसद भारती पारधी ने बताया कि जिले में अतिवर्षा और बीमारी के कारण धान की फसल को हुए नुकसान का सर्वे जिला प्रशासन करा रहा है।इस अवसर पर सांदीपनी विद्यालय, एमएलबी स्कूल, जनजातीय विभाग के कन्या छात्रावास और बैगा जनजाति के बच्चों के लिए संचालित अंग्रेजी माध्यम की आश्रम शाला के छात्रों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के छात्रों ने स्वस्थ रहने के लिए योग पर भी कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

यात्रा कभी रुकी नहीं

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद भारती पारधी ने बताया कि मध्य प्रदेश राज्य ने अपनी स्थापना के 70 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस दौरान प्रदेश ने विकास की यात्रा में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन यह यात्रा कभी रुकी नहीं। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का भी जिक्र किया।सांसद पारधी ने यह भी बताया कि जिले में अतिवर्षा और बीमारी के कारण धान की फसल को हुए नुकसान का सर्वे जिला प्रशासन करा रहा है।

धान खरीदी रजिस्ट्रेशन  6 नवंबर तक 

सांसद पारधी ने कहा कि हमारा जिला धान उत्पादक जिला है। अतिवर्षा एवं बीमारी के कारण धान की फसल को नुकसान हुआ है। जिला प्रशासन द्वारा इसका सर्वे कराया जा रहा है। समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए समय सीमा में जिले के किसान पंजीयन कराने से छूट गये थे। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के सामने किसानों की समस्या को रखा था और किसानों के पंजीयन की तिथि बढ़ाने का आग्रह किया था। उनके इस आग्रह को मुख्यमंत्री द्वारा मान लिया गया है और धान उपार्जन के लिए पंजीयन की तिथि 06 नवंबर कर दी गई है।