युवक की हत्या कर झाड़ियों में फेका  - rashtrmat.com

युवक की हत्या कर झाड़ियों में फेका 

 राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। थाना गढ़ी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पांडूतला में एक 35 वर्षीय युवक प्रसन्न की हत्या कर झाड़ियों में उसकी लाश फेक दी गयी। पुलिस ने शव बरामद कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक पांडुतला निवासी बताया गया हैं। हत्या किसने की और क्यों की मामले की जांच पुलिस कर रही है।
शव को पीएम के लिए भेजा गया
जानकारी अनुसार, मृतक प्रसन्न मरावी की दो संतान है। प्रसन्न मरावी मजदूरी का काम करता था वह हैदराबाद से कुछ दिन पहले ही गांव आया था, जहां अधिक शराब के सेवन से परेशान होकर पत्नी ने घर से भगा दिया था, तभी से वह गांव के पास भागचंद मरावी के खेत में बनी एक झोपड़ी में रहता था। शुक्रवार को प्रसन्न मरावी को अंतिम बार गांव के ही सरजू मेरावी के साथ देखा गया था। 1 नवंबर की सुबह जब वह खेत गए लोगों ने झोपडी में देखा तो दिखाई नहीं दिया, वहीं झोंपड़ी से क़रीब 15 मीटर दूर झाड़ियों में शव दिखाई दिया है। जानकारी गढ़ी पुलिस को दी गई, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पीएम के लिए भेजा गया हैं।
हत्या आखिर क्यों की गई
बताया जा रहा हैं कि प्रसन्न अपने साथी के साथ शराब झोपड़ी में पी रहे थे तभी उनमें विवाद हो गया होंगा और फिर आवेश में आकर उसकी पिटाई से मौत हो गई होंगी, और आरोपी ने शव को छिपाने के लिए घास की झाड़ियों में छिपा दिया। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पता चलेगा की हत्या आखिर क्यों की गई हैं।
इनका कहना हैं 
पांडुतला में युवक प्रसन्न मरावी का शव झोपड़ी से कुछ दूरी में घास में मिला है। मुंह और नाक से खून निकला हुआ था, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भूपेंद्र सिंह पन्द्रो, थाना प्रभारी, गढ़ी