मुंबई से रीवा भगा लाया किशोरी को,बंधक बनाकर रखा,मुंबई पुलिस रीवा पहुंची - rashtrmat.com

मुंबई से रीवा भगा लाया किशोरी को,बंधक बनाकर रखा,मुंबई पुलिस रीवा पहुंची

राष्ट्रमत न्यूज रीवा(ब्यूरो)। रीवा का दुर्गेश बुझवा मुंबई में पड़ोस में रहने वाली एक किशोरी को बहला फुसला कर भगा कर ले आया। उसे सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित साईं मंदिर के पास एक कमरे में बंधक बनाकर रखा था। मुंबई में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था।


रीवा भगा ले आया
दुर्गेश मुंबई में पड़ोस में रहने वाली एक15 वर्षीय किशोरी से जान पहचान बढ़ाया। और फिर एक दिन उसे झांसा देकर बहला फुसलाकर अपने साथ रीवा ले आया। पुलिस ने मुखबिरों की जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि युवक उसे रीवा भगा ले गया है। उन्होंने मुंबई पुलिस को शिकायत किया। मुंबई पुलिस रीवा आई। रीवा पुलिस की मदद से किशोरी केा आरोपी के कब्जे छुड़ाया। पुलिस के चंगुल में आने से पहले आरोपी फरार हो गया है।


कमरे में बंधक बनाया
दुर्गेश किशोरी को सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित साईं मंदिर के पास एक कमरे में बंधक बनाकर रखा था।किशोरी के माता-पिता मुंबई से रीवा पहुंचे और पुलिस की मदद से अपनी बेटी को दुर्गेश के चंगुल से छुड़ाया।इधर पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। उधर किशोरी को अभिभावकों को सुपुर्द कर दिया गया है। और परिवार उसे मुंबई लेकर चला गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *