कटनी में BJP नेता को नकाबपोश बदमाशो ने गोली मारी - rashtrmat.com

कटनी में BJP नेता को नकाबपोश बदमाशो ने गोली मारी

राष्ट्रमत न्यूज,कटनी(ब्यूरो)। कटनी में नकाबपोश बदमाशों ने बरसों से बीजेपी के नेता रहे नीलेश रजक को गोली मार कर फरार हो गए। उन्हें सीने पर गोली लगी है। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल बीजेपी नेता नीलेश को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


बाजार जाते वक्त गोली मारी
बीजेपी नेता नीलेश रजक के साथ घटना कैमोर नगर में सुबह करीब 11 बजे बैंक आफ बड़ौदा के पास हुई। बताया जाता है कि भाजपा पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष नीलेश रजक अपनी बाइक से बाजार जा रहे थे। तभी बाइक पर आए नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।पूरी घटना पास ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
हमलावरों को तलाश रही पुलिस
सीसीटीवी फुटेज में दोनों हमलावर बाइक से आकर भाजपा नेता को गोली मारते स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हमलावरों की पहचान और तलाश की जा रही है। शुरुआती जांच में हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।


पहले आरोपी को पकड़ें
भाजपा नेता नीलेश रजक के परिजनों ने शव का पीएम करने से इनकार कर दिया। वह कैमोर अस्पताल के बाहर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रोटेस्ट कर रहे है। मौके से पुलिस प्रशासन के अधिकारी उन्हें समझाइश दे रहे है।
हत्या की वजह अज्ञात
एसडीओपी वीरेंद्र बारवे ने बताया कि हत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। केस दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों की तलाश के लिए अलग.अलग स्थानों से पुलिस टीमें रवाना की गई हैं। जल्द ही गिरफ्तारी होगी।