डिप्टी CM के रीवा में डाॅक्टर लिखते हैं नकली दवा,बेचते हैं मेडिकल स्टोर्स - rashtrmat.com

डिप्टी CM के रीवा में डाॅक्टर लिखते हैं नकली दवा,बेचते हैं मेडिकल स्टोर्स

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ला के सरकारी डाॅक्टर नकली दवा लिखते हैं। और मेडिकल दुकान वाले बेचते हैं। वैसे स्वास्थ्य विभाग सात सौ करोड़ रुपए की दवा प्रदेश के अस्पतालों के लिए खरीदा है,जो कि अमानक दवा है। अमानक दवा के साथ नकली दवा मरीजों को लिखते है यहां के डाॅक्टर। यह बात सोशल मीडिया में वायरल एक वीडियो से खुलासा हुआ है।और इस बात की तस्दीक स्वयं अन्नापूर्ण मेडिकल स्टोर्स के संचालक दलबीर द्विवेदी ने किया है। वो संजय गांधी अस्तपाल को दवा सप्लाई करते आए हैं। यह सारी बात दलबीर ने एक गोपनीय कैमरे में यह बात कही।


मौत के सौदागर मंत्री के डाॅक्टर
स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ला के स्वास्थ्य विभाग की पोल खोलने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जबकि डिप्टी सीएम रीवा को मेडिकल हब बनाने की बात करते हैं। वैसे भी उनके विभाग और स्वयं उनकी लापरवाही से बीस बच्चे जहरीली सिरप पीने से मर गए हैं। न जाने कितने बच्चे अब भी जीवन में संघर्ष करेंगे। हास्पीटल चैराहे स्थित रीवा के सबसे बड़े अन्नपूर्णा मेडिकल स्टोर के संचालक दलबीर द्विवेदी ने स्वास्थ्य विभाग और डाॅक्टर किस तरह मिलकर लोगों की जान से खिलावाड़ करते हैं, उसका उन्होने खुलासा किया। वो दावा करते हैं कि कमीशन की एक बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है। ऊपर से नीचे तक पैसा बंटा हुआ है।


यहां के डाॅक्टर भ्रष्टाचारी
अन्ना पूर्ण मेडिकल स्टोर्स के संचालक दलबीर ने संजय गांधी हास्पिटल के डाॅक्टरों को सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी बताया है। यह मामला इसलिए गंभीर है क्योंकि यह वही मेडिकल स्टोर है जो कई सालों तक संजय गांधी हास्पिटल को दवाओं की सप्लाई करता रहा है।
मै नकली दवा बेचता हॅूं
संजय गांधी हास्पिटल के डाॅक्टर सबसे बड़े भ्रष्टाचारी हैं। और मैं खुद नकली दवाई बेचता हूं।मेरे पास स्टोर में पर्याप्त मात्रा में रखी हुई है। रीवा में मौत के सौदागरो का खेल बहुत पहले से चला आ रहा है।
मरीजों की परवाह नहीं
अन्नपूर्णा मेडिकल स्टोर संचालक ने बताया कि जिले में कई डाॅक्टर मरीजों को जानबूझकर ऐसी दवाइयाँ लिखते हैं जो सिर्फ चुनिंदा मेडिकल स्टोर्स पर ही मिलती हैं। ताकि दोनों का सेटिंग बनी रहे। यहां डाॅक्टर और मेडिकल दोनों मिलकर मरीजों की जेब काट रहे हैं। मरीज को क्या सही है, इसकी किसी को परवाह नहीं।


डिप्टी CM बताएं ऐसा क्यों
डिप्टी सीएम रीवा में जहरीली,नशीली सिरप का ध्ंाधा बंद नहीं करा सके। और अब उनके शहर में मेडिकल स्टोर्स से लेकर अस्पताल तक नकली दवा का जाल फैला हुआ है। जाहिर सी बात है कि स्वास्थ्य मंत्री का स्वास्थ्य विभाग रीवा ही नहीं पूरे प्रदेश में नकली दवा का एक बड़ा गिरोह खड़ा कर दिया है। जो यह काम कर रहा है। और पैसा सबकी जेब में नकली दवा के सौदागर पहुंचा रहे हैं।
राज्य व्यापी नेटवर्क बना
हाल ही में छिंदवाड़ा में नकली कफ सिरप से नवजात बच्चों की मौत ने पूरे मध्य प्रदेश को झकझोर दिया था। लेकिन अब रीवा में सामने आए इस खुलासे ने साबित कर दिया है कि नकली दवाओं का जाल सिर्फ एक शहर तक सीमित नहीं, बल्कि यह राज्यव्यापी नेटवर्क बन चुका है।
लोगों ने कहा मंत्री जवाब दें
सोशल मीडिया में जारी वीडियो पर कई लोगों ने कहा सिर्फअन्ना पूर्ण मेडिकल स्टोर्स का संचालक ही दोषी नहीं है। पूरे मेडिकल स्टोर्स का यही हाल है।सबसे बड़ा सवाल यह है कि स्वास्थ्य मंत्री जांच कराएं कौन कौन डाॅक्टर नकली दवा लिखते हैं। उन्हें पकड़ें। अकेला अन्ना पूर्ण मेडिकल स्टोर्स वाला ही दोषी नही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिला प्रशासन क्या कर रहा है? संजय गांधी अस्पताल की दवा की जांच कराई जाए। किसने नकली दवा सप्लाई की उसके खिलाफ कार्रवाई तत्काल हो।