दो ट्रेक्टर ट्राली में भिड़ंत,12 घायल,एक की मौत - rashtrmat.com

दो ट्रेक्टर ट्राली में भिड़ंत,12 घायल,एक की मौत

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। जिले के गढ़ थाना क्षेत्र के अमहा गांव में देर शाम दो ट्रैक्टर.ट्राली आपस में टकरा गई। इस हादसे में 12 लोग घायल हो गए हैं। जिनमें से चार की हालत गंभीर है। वहीं एक वृद्ध राम विशाल साकेत, जिनकी उम्र 55 वर्ष है प्राथमिक जांच में डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया है।


चार मरीज की हालत गंभीर
हादसे के बाद घायलों को तत्काल गंगेव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्रारंभिक उपचार के बाद सभी को रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जिनका उपचार चल रहा है। चार घायलों की हालत गंभीर है।

दोनों ट्रैक्टर में भिड़ंत

एक ट्रैक्टर में 12 लोग सवार होकर सिरमौर क्षेत्र में मऊगंज से एक बरहो कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में लकड़ी से लदा दूसरा ट्रैक्टर सामने से आ गया और दोनों ट्रैक्टरों में जबरदस्त टक्कर हो गई। दोनों ट्रैक्टर में भिड़ंत हो जाने से हादसे में महिलाएं और बच्चे भी घायल हुए हैं।


सीएमओ डाॅ सौरभ गोयल ने बताया कि हादसे में कुल 12 लोग घायल हुए हैं। जिनमें से एक की मौत हो गई है और 4 की हालत गंभीर है। सभी का इलाज जारी है।
सीएमओ डाॅ सौरभ गोयल
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *