राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। मनगवां के ग्राम कठेरी निवासी गणेश साकेत एक वीडियो सोशल मीडिया में चल रहा है। वीडियो में गणेश साकेत भगवान राम के बारे में अपशब्द कह रहे है।एक व्यक्ति राम की तारीफ करता सुना जा रहा है वहीं गणेश साकेत कहते हैं कि अबेंडकर और भीम का नाम लेना चाहिए। राम का नहीं। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर गणेश साकेत को गिरफ्तार कर लिया है।

गणेश साकेत गिरफ्तार
वायरल वीडियो में गणेश साकेत भगवान राम को अपशब्द कहते सुने जा सकते हैं।वीडियो मंगलवार रात का बताया गया है। पुलिस ने बुधवार शाम मामला रवि यादव की लिखित शिकायत पर गणेश साकेत के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
धार्मिक भावना भड़क सकती है
मनगवां एसडीओपी प्रतिभा शर्मा के मुताबिक गणेश साकेत हिंदू धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया है। उन्होंने जिस तरीके से राम के लिए अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया है उससे धार्मिक भावना भड़क सकती है। सुरक्षा की दृष्टि से गणेश साकेत को गिरफ्तार किया गया है। गणेश साकेत का लहजा बता रहा है कि उन्होंने जानबूझकर राम के संबंध में अनर्गल शब्दों का इस्तेमाल किया है।

भावनाएं भड़काने की साजिश
इसी तरह छह अक्टूबर को तमिलनाडु में भगवान राम का पुतला जलाने का समर्थन एक युवक ने किया था।युवक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से भगवान राम पर भावनाएं आहत करने वाली पोस्ट करते हुए तमिलनाडु की घटना को सही ठहराया और घटना का वीडियो भी शेयर किया था।उसके खिलाफ बीएनएस की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया था।