नक्सलियों के सरेंडर को बैज ने बताया समर्पण इवेंट,पूरी जानकारी रखे सरकार - rashtrmat.com

नक्सलियों के सरेंडर को बैज ने बताया समर्पण इवेंट,पूरी जानकारी रखे सरकार

राष्ट्रमत न्यूज,रायपुर(ब्यूरो)। कल राष्ट्रमत ने   एक खबर प्रकाशित किया था कि छत्तीसगढ़ में फर्जी नक्सली सरेंडर कर रहे है’ शीर्षक से प्रकाशित खबर पर आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यह सरकार का समर्पण इवेंट है।तीन दिन में 405 से ज्यादा नक्सलियों का सरेंडर करने पर सवाल तो उठेगा ही। बैज ने कहा कि समर्पण करने वाले नक्सलियों के बारे में सरकरा बताए कि ये किस अधार पर नक्सली हुए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यह सरकार की नहीं बल्कि पिछली कांग्रेस सरकार की विकास योजनाओं का असर है। हालांकि बैज ने सरेंडर करने वाले नक्सलियों की जानकारी और रिकार्ड को लेकर सवाल भी उठाए हैं।

सरकार बताए कि ये नक्सली कौन हैं?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, “सरकार बताए कि ये नक्सली कौन हैं? नाम, पहचान, कौन से आपराधिक मामले इनपर दर्ज हैं? सरेंडर हथियारों के साथ हुआ या बिना हथियार के। सरकार पूरी जानकारी सामने रखे। उन्होंने कहा कि 2023 तक बस्तर में 40 किमी के दायरे में नक्सलवाद सिमट गया था। ये सरेंडर दरअसल कांग्रेस सरकार की नीतियों का असर है।

ज़मीनी सच्चाई छिपा रही है सरकार

उन्होंने कहा, हमने बस्तर को सड़क, बिजली, पानी, स्कूल, अस्पताल दिया। विकास गांव-गांव तक पहुंचाया। हमने माहौल बनाया, आज उसी का नतीजा है कि नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं।बैज ने कहा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऐसा क्या किया कि एक साथ इतनी बड़ी संख्या में नक्सली सरेंडर कर रहे हैं? सरकार जवाब दे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सिर्फ फोटो खिंचवा रही है, लेकिन ज़मीनी सच्चाई छिपा रही है।

तीन दिनों में 400  नक्सलियों ने सरेंडर किया

बतादें कि नक्सलियों के सरेंडर को लेकर दीपक बैज ने पहले सरकार पर सवाल उठाए हैं। बैज ने कहा था कि सरकार आंकड़े बढ़ाने के लिए एक महीने पहले सरेंडर कर चुके नक्सलियों को भी दोबारा सरेंडर करा रही है। पिछले तीन दिनों में 400 से ज्यादा नक्सलियों ने सरेंडर किया है।

 ये सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल जैसा

गृहमंत्री विजय शर्मा ने बैज के आरोपों को लेकर कहा, “नक्सल सरेंडर पर सवाल उठाना, एयर स्ट्राइक या सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने जैसा है।”उन्होंने कहा कि कांग्रेस को झीरम घाटी की घटना याद होनी चाहिए, जहां उनके बड़े नेता मारे गए थे। “पांच साल तक रिपोर्ट जेब में रखकर बैठे रहे। अब जब हम नतीजा ला रहे हैं तो उस पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं।”

तीन दिन में 405 नक्सलियों ने सरेंडर किया

बस्तर संभाग के माड़ क्षेत्र में सक्रिय 208 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इसके साथ ही पिछले तीन दिनों में सरेंडर करने वाले नक्सलियों की संख्या 405 हो गई है। सरेंडर करने वाले नक्सली अधिकतर माड़ क्षेत्र से हैं, जो नक्सलियों का गढ़ माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *