तोते के शिकारी पकड़े गए,22 तोते के साथ जाल,मोटरसाइकिल जब्त - rashtrmat.com

तोते के शिकारी पकड़े गए,22 तोते के साथ जाल,मोटरसाइकिल जब्त

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)।वन विभाग की उड़न दस्ता टीम ने जंगली तोते पकड़कर उन्हें छत्तीसगढ़ में बेचने वाले पांच आरोपियों को पकड़ा। जिसमें दो नाबालिग हैं।आरोपियों के पास 22 नग तोते बरामद हुए। आरोपियों के पास जाल और तीन मोटरसाइकिल जब्त किया।


शिकार करते पकड़ा
उड़नदस्ता दल वन वृत्त बालाघाट को मुखबीर से सूचना मिली कि पश्चिम लांजी परिक्षेत्र के अंतर्गत राजस्व ग्राम कुमारीकला में काफी दिनों से अवैध रूप से वन्यपक्षी तोता को जाल बिछाकर पकड़ा जा रहा है। उड़नदस्ता दल ने पश्चिम लांजी परिक्षेत्र के अंतर्गत राजस्व ग्राम कुमारीकला में शेरसिंह पिता अमृतलाल निवासी अछोली, डोंगरगढ़ छत्तीसगढ एवं अन्य चार आरोपियों को अवैध रूप से भारतीय तोता को जाल बिछाकर शिकार करते हुए पकड़ा गया।
खेत में पकड़ रहे थे तोते
आरोपी खेत में जाल बिछाकर भारतीय तोते पकड़ रहे थे। जिन्हें वन विभाग की उड़न दस्ता टीम ने मौके पर पहुंच उनके पास से जाल और 22 नग तोते जब्त किया। मौके पर पंचनामा एवं जप्ती की कार्यवाही कर प्रकरण अग्रिम कार्यवाही हेतु बीटगार्ड बडगांव के सुपुर्द में दिया गया। प्रकरण में न्यायालयीन कार्यवाही हेतु आरोपियों से पूछताछ एवं विवेचना जारी है।
पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई
उड़नदस्ता दल ने कुमारीकला में दबिश दी। इस कार्यवाही में वन अमले ने शिकारी शेरसिंह पिता अमृतलाल उम्र 25 वर्ष ग्राम अछोली, डोंगरगढ़ उसके भाई सुमेरसिंह उम्र 28 वर्ष, भारत पिता जीवन उम्र 16 वर्ष ग्राम खोबाटोला, डोंगरगढ, संतोष पिता कन्हैया उम्र 24 वर्ष ग्राम बोरसी, बेमेतरा छत्तीसगढ तथा विनय पिता बुधारसिंह उम्र 16 वर्ष ग्राम अछोली, डोंगरगढ छत्तीसगढ को गिरफ्तार किया। जहां शिकारियों के खिलाफ वन अपराध प्रकरण भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओ के अंतर्गत वन अपराध पंजीबद्ध किया गया। उड़नदस्ता दल प्रभारी अजय चैरे के मार्गदर्शन में उड़नदस्ता दल के कर्मचारी राजेन्द्र कुमार मडाम,े राकेश कुमार सनोडिया, वनपाल सौरभ यादव, तिलक सिंह राहंगडाले वनरक्षक, शम्भू यादव वाहन चालक आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *