BJP सरकार किसान विरोधी, वादा करके नहीं निभाती- मुंजारे - rashtrmat.com

BJP सरकार किसान विरोधी, वादा करके नहीं निभाती- मुंजारे

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। मध्य प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ 16 अक्टूबर को कांग्रेस और किसानों ने प्रदर्शन किया। धान का समर्थन मूल्य 3100 रूपये और गेंहू का मूल्य 2700 रूपये किये जाने की मांग को किसानों ने कांग्रेस के बैनर तले क्रांति यात्रा निकाली।शहर का भ्रमण करते हुए आंबेडकर  चौक  पहुंचे। जहां किसान व कांग्रेस की आमसभा हुई।


किसानों से विश्वासघात
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी किसानों के वोट हथियाने के लिए लोक लुभावने वादे करती हैं और फिर किसानों के साथ विश्वासघात करती है। आज किसान परेशान है, जिसकी सुध कोई नहीं ले रहा है। कांग्रेस ने हमेशा किसान.मजदूरों को साथ दिया है और किसानों के लिये सड़क से लेकर सदन तक लडाई लड़ रही है। लेकिन भाजपा सरकार ने हमेशा आवाज को कुचलने का काम किया है।
घोंषणा करके बीजेपी भूली-मुंजारे
विधायक अनुभा मुंजारे ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में यह वादा किया था कि हम धान उत्पादक किसानों को प्रति क्विंटल 3100 रूपये और गेहूं उत्पादक किसानों को प्रति क्विंटल 2700 रूपये का समर्थन मूल्य देंगे। लेकिन आज भाजपा की सरकार बने दो वर्ष हो चुके हैं अपना वादा पूरा नही कर रही है। लाड़ली बहनों को तक 03 हजार रूपये नहीं दे रही है। भाजपा बिहार में चुनाव है तो बहनो को 10 हजार रूपये प्रतिमाह देने का दम भर रही है। उन्हें पहले अपनी जेब चेक कर लेनी चाहिये। यदि सरकार के पास इतना फंड है तो फिर मप्र में बहनों को 03 हजार रूपये क्यों नही दे पा रहे है।
किसानों को पानी नहीं मिल रहा
बालाघाट विधायक अनुंभा मुंजारे ने बताया कि 24 सितंबर मुख्यमंत्री कटंगी आये थे हम कांग्रेस विधायको ने उन्हे घेरने का निणर्य लिया थाए लेकिन पुलिस ने हमे 10 किमी पहले ही रोक लिया। हमें जाने नही दिया।यह शोषित पीड़ितों की आवाज दबाने का षडंयंत्र है। भाजपा सरकार लोकतंत्र एवं किसान विरोधी सरकार है। किसानों की सिंचाई के लिए 24 घंटा बिजली उपलब्ध कराई जाए। क्यों कि जिले समेत प्रदेश भर में बिजली की आंख मिचैली कर खेल चल रहा है। जिससे किसान परेशान है। जिले में ढुटी बांध, गांगुलपारा जलाशयए टेकाडी जलाशय, मुरुमनाला जलाशय, कटंगझरी जलाशय, पाथरी जलाशय, चावरपानी जलाशय, कामथी जलाशय, जाम जलाशय, मोहगाँव जाम जलाशय है, लेकिन किसानों को समय पर पानी नहीं मिल रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *