200 करोड़ प्रापर्टी टैक्स घोटाला के आरोप में मदुरै की मेयर ने दिया इस्तीफा - rashtrmat.com

200 करोड़ प्रापर्टी टैक्स घोटाला के आरोप में मदुरै की मेयर ने दिया इस्तीफा

राष्ट्रमत न्यूज, चेन्नई। मदुरै शहर में 200 करोड़ रुपये का प्रापर्टी टैक्स घोटाला सामने आने से हड़कंप मच गया है। डीएमके नेता और मदुरै की मेयर इंद्राणी पोनवासंथ ने इस मामले में अपने पद से इस्तीफा दे दिया हैं उनके पति पोन वासंथ जो इस केस में गिरफ्तार हुए थे, हाल ही में जमानत पर रिहा हुए हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया है कि इंद्राणी ने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया है। एक विशेष जांच दल (एसआईटी) वर्तमान में 200 करोड़ के घोटाले की जांच कर रहा है, जिसमें संपत्ति कर रिकॉर्ड में व्यापक हेरफेर शामिल है।

इंद्राणी के पति को किया गया गिरफ्तार

वहीं, एनडीटीवी के मुताबिक, इंद्राणी ने फोन कॉल नहीं उठाए हैं, लेकिन उनके पति पोन वसंत, जिन्हें इस मामले में गिरफ्तार किया गया था और हाल ही में जमानत पर रिहा किया गया है।अधिकारियों के अनुसार, यह घोटाला 2022 और 2024 के बीच की अवधि का है, जब अधिकारियों ने कथित तौर पर लगभग 150 वाणिज्यिक भवनों के संपत्ति करों का कम मूल्यांकन करने के लिए अपनी शक्तियों का दुरुपयोग किया।

आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है

एक जनहित याचिका दायर करने वाले अन्नाद्रमुक पार्षद ने दावा किया कि इससे नगर निगम को अनुमानित 200 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। अब तक, निगम के एक पूर्व सहायक आयुक्त सहित कम से कम आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पिछले साल एक नियमित ऑडिट के दौरान धोखाधड़ी का पता चला था, जिसके बाद तत्कालीन मदुरै निगम आयुक्त दिनेश कुमार ने 6 सितंबर, 2024 को शहर की पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *