ब्यूटी क्वीन बनने गांव से जयपुर पहुंची लड़कियां प्रदेशभर से आई मॉडल्स - rashtrmat.com

ब्यूटी क्वीन बनने गांव से जयपुर पहुंची लड़कियां प्रदेशभर से आई मॉडल्स

राष्ट्रमत न्यूज,जयपुर (ब्यूरो)। अब ब्यूटी बनने की चाह गांव की लड़कियों के मन में जगने लगी हैं। इसलिए सौन्दर्य स्पर्धा में भाग लेने प्रदेश भर से जयपुर लड़कियां पहुंच कर अपनी किस्मत अजमा रही हैं।ब्यूटी पेजेंट एलीट मिस राजस्थान के सीजन-12 (2025) का पहले ऑडिशन का आयोजन रविवार को किया गया। अजमेर रोड स्थित ग्रैंड अनुकंपा के प्रतिष्ठा बैंक्वेट में ऑडीशन रखा गया। यहां प्रदेशभर से आई मॉडल्स ने अपने अंदाज, स्टाइल और इंटेलिजेंस से जजेज को प्रभावित किया। इस ऑडिशन में राजस्थान के झुंझुनूं, चूरू, नीमराणा जैसे छोटे से छोटे शहरों की भी गर्ल्स ने हिस्सा लिया। कुछ मॉडल्स गांव-ढ़ाणियों से ताल्लुक रखती हैं।

ऑडिशन पूरी तरह निशुल्क

एलीट मिस राजस्थान के फाउंडर-डायरेक्टर गौरव गौड़ ने बताया- इस बार एलीट मिस राजस्थान का 12वां सीजन पहले से भी ज्यादा बड़ा रखा गया है। हमारा उद्देश्य राजस्थान की प्रतिभाओं को एक ऐसा मंच देना है, जहां वे बिना किसी शुल्क या बाध्यता के अपने सपनों को साकार कर सकें। ऑडिशन पूरी तरह निशुल्क रखे गए हैं। ताकि हर युवा प्रतिभा को अपनी क्षमताओं को दिखाने का समान अवसर मिल सके।

स्टाइलिंग के आधार पर मूल्यांकन

इस अवसर पर मॉडल्स ने रेड ड्रेस कोड में भाग लिया, जो आत्मविश्वास, जुनून और शक्ति का प्रतीक रहा। प्रतिभागियों ने जजेज के सामने न केवल अपने रैंप वॉक और कम्युनिकेशन स्किल्स का प्रदर्शन किया, बल्कि सवाल-जवाब सत्र में अपनी समझ और दृष्टिकोण से भी प्रभावित किया।फैशन, ग्रूमिंग और एटीट्यूड पर आधारित इस ऑडिशन में जूरी ने प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, बॉडी लैंग्वेज, स्टाइलिंग के आधार पर मूल्यांकन किया। यहां से चयनित फाइनलिस्ट्स को एलीट मिस राजस्थान 2025 के ग्रैंड फिनाले में भाग लेने का अवसर मिलेगा। जहां उन्हें राष्ट्रीय स्तर के ब्यूटी पेजेंट्स तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *