परिसीमन और महिला आरक्षण बिल का DMK सांसद समर्थन देंगे - rashtrmat.com

परिसीमन और महिला आरक्षण बिल का DMK सांसद समर्थन देंगे

 राष्ट्रमत न्यूज,नई दिल्ली(ब्यूरो)। दिल्ली में परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। केंद्र सरकार के प्रस्तावित दोनों विधेयकों को समर्थन देने का एलान करने के बाद द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) के कई सांसद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने उनके आवास पहुंचे। मुलाकात के बाद डीएमके नेता कनिमोझी और ए. राजा को अमित शाह के आवास से बाहर निकलते देखा गया।

अमित शाह से मिलने  पहुंचे डीएमके सांसद
डीएमके ने आज केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयकों का समर्थन करने की घोषणा की। इसके बाद पार्टी के कई सांसद अमित शाह के आवास पहुंचे। हालांकि, दी गई जानकारी में बैठक के एजेंडे या बातचीत में हुई चर्चा का ब्योरा सामने नहीं आया है। केंद्र सरकार के परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयकों को डीएमके ने समर्थन देने का एलान किया है। इसके बाद पार्टी के कई सांसद गृह मंत्री अमित शाह से मिलने उनके आवास पहुंचे। मुलाकात के बाद कनिमोझी और  ए राजा बाहर निकलते दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *