पुलिस की कार्रवाई देखकर शराबी बोतलें छोड़कर भागे - rashtrmat.com

पुलिस की कार्रवाई देखकर शराबी बोतलें छोड़कर भागे

  राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)।शहर के सिरमौर चौराहे पर अमहिया पुलिस ने शराब दुकान के आसपास खुले में शराब पीने और अनावश्यक जमावड़े को लेकर कार्रवाई की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ठेला संचालकों को समझाइश दी, वहीं खुले में शराब पी रहे लोगों को खदेड़ा। पुलिस को देखकर कई लोग शराब की बोतलें मौके पर ही छोड़कर भागते नजर आए।
अपराधियों पर अुंकुश लगेगा बशर्ते
सिरमौर चैराहे पर देर रात शराबी और असमाजिक तत्वों की भीड़ लगती है। पुलिस ने इन लोगों पर अंकुश लगाने देर रात कार्रवाई की। फलाई ओवर के नीचे लगने वाले ठेले और शराब दुकान के अलावा अटल पार्क के आस पास असामाजिक तत्वों की वजह से माहौल खराब होने की वजह से कार्रवाई की।पुलिस की इस कार्रवाई से शराब जहां पाए वहां बैठकर पीने वालों में और फलाई ओवार के नीचे लगने वाले गुमटी,ठेले पर असमाजिक तत्वों में अफरा तफरी मच गयी।वहां दुकानादारों का कहना था कि यदि पुलिस यह कार्रवाई लगातार करे तो चोर उचक्के और अपराधियों पर अुंकुश लग सकता है।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ
दरअसल, बीते दिनों अटल पार्क का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें पार्क के अंदर गाड़ियां खड़ी करने और लोगों के जमावड़े की तस्वीरें सामने आई थीं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने अटल पार्क पहुंचकर निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
शराब पी रहे लोगों को हटाया
इसके बाद गुरूवार को देर रात सिरमौर चौराहे पर शराब दुकान के आसपास संचालित ठेलों और भीड़भाड़ को लेकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाइश दी। साथ ही खुले में शराब पी रहे लोगों को वहां से हटाया गया। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान कुछ लोग शराब की बोतलें छोड़कर मौके से भाग निकले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *