डंपर और पिकअप की जोरदार टक्कर; चालक की मौके पर मौत - rashtrmat.com

डंपर और पिकअप की जोरदार टक्कर; चालक की मौके पर मौत

 राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। रीवा-सीधी मार्ग पर गुढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीबाग के समीप भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां डंपर और पिकअप वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन सड़क पर पलट गया और उसका चालक वाहन के नीचे दब गया। हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
तहसीलदार और थाना प्रभारी पहुंचे
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन मेडिकल वेस्ट लेकर गुरूवार को देर रात जा रहा था, तभी रानीबाग के पास डंपर से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गुढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। मौके पर तहसीलदार और थाना प्रभारी भी पहुंचे।
जेसीबी से सीधा कराया पिकअप वाहन

 पिकअप मेडिकल वेस्ट लेकर जा रही थी।  रानीबाग के पास सामने से आ रहे डंपर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर के बाद पिकअप पलट गई और चालक उसके नीचे दब गया। जेसीबी की मदद से वाहन को सीधा कर चालक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

डंपर जब्त, हादसे की जांच शुरू

पुलिस ने हादसे में टक्कर मारने वाले डंपर  को जब्त कर लिया है। मृतक पिकअप चालक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *