राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। रीवा के कबाड़ी मोहल्ले में शुक्रवार को अमित नाम के एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान पुष्पराज नगर निवासी अमित चैधरी के रूप में हुई है। उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।पुलिस इसका पता कर रही है। पुलिस यह भी पता कर रही है कि मृतक अनिता नाम की जिस महिला के साथ रहता था बगैर शादी के उसका इससे किस तरह का संबंध था। प्रारंभिक जांच में मृतक की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस मृतक अमित की मां और कबाड़ी मोहल्ले में अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। और उसकी मौत की वजह तक पहुचने की कोशिश कर रही है।

दोनों की शादी नहीं हुई थी
जानकारी के अनुसार, अमित कबाड़ी मोहल्ले में एक युवती अनीता के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहता था। दोनों लीव इन में रहते थे और दोनों की शादी नहीं हुई थी। अमित का शव मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मौत से पहले अमित की गतिविधियां क्या थीं और वह किन लोगों के संपर्क में था।

अमित रात को घर ही आता था
अमित की मां ने कहा कि अमित रोज ट्रांसपोर्ट नगर जाता था। वहां वह काम करता था। कभी भी काम पर जाने से मना नहीं किया। मुझे नहीं पता कैसे अनिता नाम की युवती के सम्पर्क में अमित आया। दोनों साथ रहते थे। इसकी जानकारी मुझे है। कल वो घर नहीं आया। मैं बहुत परेशान हुई। उसके छोटे भाई को लेकर कल बहुत तलाश की। लेकिन उसका पता नहीं चला। वो दिन भर कहीं भी रहे रात को घर आ जाता था। आज पता चला कि उसकी मौत हो गयी है। मुझे नहीं पता उसकी मौत की वजह क्या है। मैं चाहती हूं कि पुलिस मामले की जांच करे और पता करे कि मेरे बेटे की मौत कैसे हुई।

युवती से भी पूछताछ की जाएगी
थाना प्रभारी निशा मिश्रा ने बताया कि अमित अनीता के साथ रहता था। उसकी मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। युवती से भी इस पूछताछ की जाएगी।कबाड़ी मोहल्ला पहले भी अवैध नशीली कफ सिरप के कारोबार को लेकर चर्चा में रहा है। हालांकि, अमित की मौत और इस अवैध कारोबार के बीच फिलहाल कोई संबंध अभी सामने नहीं आया है।