जंगल में छिपकर बैठा था नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी - rashtrmat.com

जंगल में छिपकर बैठा था नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी

 राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के गंभीर मामले में रुपझर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को बम्हनी के जंगल से पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई

चौकी बिठली क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाना रुपझर पहुंची और गांव के ही कृपाल कुसरे द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। नाबालिग से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए तत्काल अपराध क्रमांक 208/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2) 64(2)(ा), 332, 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5(1), 5(ल्ल) और 6 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई।  पुलिस टीमें लगातार आरोपी की तलाश में जुटी रहीं।  मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी बम्हनी के जंगल में छिपा हुआ है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी कृपाल कुसरे पिता धनलाल कुसरे (35 वर्ष), निवासी ग्राम बम्हनी, चौकी बिठली, थाना रुपझर को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *