मलेरिया से स्वस्थ होकर घर लौटे डेढ़ माह के बैगा बालक की मौत - rashtrmat.com

मलेरिया से स्वस्थ होकर घर लौटे डेढ़ माह के बैगा बालक की मौत

सीएमएचओ बोले- ठंड या हाइपोथर्मिया से मौत होने की आशंका
 राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। । जिले के दक्षिण बैहर क्षेत्र के ग्राम बोंडारी में एक बैगा बालक की मौत का मामला सामने आने के बाद आदिवासी अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं और मलेरिया नियंत्रण अभियान को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मृत बालक की पहचान आर्यन उर्फ हरैल पिता साहरसिंह के रूप में हुई है।

घर लौटने के बाद बालक की मौत हो गई
जानकारी के अनुसार बालक मलेरिया से पीड़ित था, उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ और उसे स्वस्थ बताकर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन घर लौटने के बाद बालक की मौत हो गई। इस घटना ने एक बार फिर आदिवासी बहुल क्षेत्रों में बच्चों के स्वास्थ्य, नियमित निगरानी और बीमारी से बचाव की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वास्तविक वजह स्पष्ट होना आवश्यक

मामले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शत्रुघ्न सिंह दाहिया ने बताया कि  माता-पिता उसे अपने साथ खेत ले जाते रहे थे। ऐसे में ठंड लगने अथवा हाइपोथर्मिया के कारण उसकी मृत्यु होने की आशंका है। हालांकि, बालक की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होना आवश्यक है। यदि बच्चा मलेरिया से स्वस्थ होकर घर लौटा था, तो उसकी मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई, इसकी चिकित्सकीय जांच महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *