राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)।शहर की जल प्रदाय योजना अमृत 2.0 के तहत बनाए गए 37 एमएलडी क्षमता वाले वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन के बाद मेयर अजय मिश्रा बाबा ने कहा काम हमारा है तो लोकार्पण हम ही करेंगे। डिप्टी सीएम क्यों करेंगे।वैसे भी बीजेपी का काम है एक ही काम के कई बार फीता काटना और भूमि पूजन करना।

अमृत योजना नगर निगम की है
मेयर ने राष्ट्रमत के सवालों के जवाब में कहा कि अमृत 2.0 नगर निगम की महत्वाकांक्षी योजना है।रीवा में 2004 राजेन्द्र शुक्ला विधायक हैं,मंत्री हैं।23 साल तक बीजेपी का महापौर रहा। तब यह योजना नहीं आयी। 23 साल बाद जनता ने कांग्रेस का महापौर चुना।हमने इस योजना के लिए 151 करोड़ का डीपीआर बनवाया।134 करोड़ डीपीआर फाइनल हुआ। फिर भी हमें 125 करोड़ रुपए मिला। जिसमें 92 करोड़ शासन ने दिया। जिसमें राज्य और केन्द्र सरकार का पैसा है।27 करोड़ रुपए हमने लोन सेंसन किया। 37 एमएलडी क्षमता वाले वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के लोकार्पण के अवसर मेयर ने यह बात कही।

डिप्टी CM अपना स्वास्थ्य विभाग देखें
मेयर ने कहा कि राजेन्द्र शुक्ला स्वास्थ्य मंत्री हैं तो उन्हें अपना विभाग देखना चाहिए। रीवा के तीनों अस्पताल सुपर स्पेशलिटी,कुशाभाऊ ठाकरे और संजय गांधी अस्पताल की हालत खराब है। डाॅक्टर छोड़ कर जा रहे हैं। जनता ने 23 साल बाद कांग्रेस का मेयर बनाया है। नगर निगम स्वतंत्र संस्था है। इसमें इंटर फेयर क्यों करते हैं स्वास्थ्य मंत्री। हमने परंपरा बदल दी। एक नारियल से भूमि पूजन और उद्घाटन करते हैं। यदि ठेकेदार लोकापर्ण का खर्चा उठायेगा तो पैसा कहां से लाएगा,जाहिर भ्रष्टाचार करेगा।

लोकार्पण से सियासी गरमाहट
मध्य प्रदेश के रीवा में विकास कार्यों के लोकार्पण को लेकर कांग्रेस और बीजेपी आमने.सामने आ गई हैं। मामला शहर की जलप्रदाय योजना अमृत 2ण्0 के तहत बनाए गए 37 एमएलडी क्षमता वाले वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का है। इसका उद्घाटन डिप्टी सीएम शाम को करने वाले थे। उससे पहले मेयर ने कर दिया। जाहिर सी बात है इस सियासी प्रक्रिया से सियासी गरमाट और टकरहाट की राजनीति का उदय हो सकता है।कांग्रेस महापौर अजय मिश्रा ने दोपहर में एमआईसी सदस्यों और कांग्रेस पार्षदों के साथ प्लांट का लोकार्पण कर दिया।
