राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। जिले में नक्सली गतिविधिया लगातार बनी हुई है। जिससे जुडी कई मुमेंट देखने मिल रहे है। इसी बीच जिले के नक्सल प्रभावित किरनापुर थाना क्षेत्र के किन्ही पुलिस चौकी के वनग्राम कलकत्ता, आलीटोला और बोदालझोला जंगल में नक्सलियो की मौजूदगी की सुचना मिली। जो गांवो की ओर दैनिक उपयोगी सामाग्री लेने हुए आये हुए थे। जहां सुचना पर तत्काल पुलिस पार्टी रवाना हुई। अलीटोला के ईट भट्टे के पास 6-7 लोग नजर आये। जिन्होने पुलिस पार्टी की आहट सुनकर फायंरिग शुरू कर दी। जहां जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी करीब 10 से 12 राउंड फायर किया।

कीचड़ में मिले जूते के निशान
पुलिस के अनुसार कीचड़ में नक्सलियों के जूते के निशान मिले हैं, जिसके आधार पर उनके आधे दर्जन या उससे ज्यादा होने का अनुमान है।पुलिस ने बताया कि नक्सली डैली यूज का सामान लेने के लिए कलकत्ता गांव की ओर आ रहे थे, तभी उनका सामना हॉकफोर्स से हो गया। गोलीबारी के बाद नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले।

पुलिस से सामना हो गया
इससे पहले नक्सली किसी घटना को अंजाम देते पुलिस ने उनकी योजना पर पानी फेर दिया। पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस पार्टी को भारी पड़ता देख नक्सली अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। बताया गया कि यह नक्सली दैनिक उपयोग में लगने वाली सामग्री खरीदने के लिए जंगल के रास्ते कलकत्ता गांव की तरफ आ रहे थे। तभी सर्चिंग फोर्स के साथ इनका आमना सामना हो गया।

नक्सलियों की यह दूसरी मौजूदगी
जिले में 15 दिन के भीतर नक्सलियों की यह दूसरी मौजूदगी है। इससे पहले 17 सितंबर को लांजी के चौरिया जंगल में नक्सलियों ने देवेंद्र यादव नामक युवक की हत्या कर दी थी। नक्सलियों ने देवेंद्र को पुलिस मुखबिर बताया था, जबकि बालाघाट पुलिस ने उसे निर्दोष ग्रामीण युवक बताया था। परसवाड़ा-मलाजखंड दलम ने देवेंद्र की हत्या की जिम्मेदारी ली थी।