राष्ट्रमत न्यूज,नई दिल्ली(ब्यूरो)। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पिछले आठ दिनों में छठवीं बार कहा पीएम मोदी मुझसे बहस करें। उन्होंने मुझे नक्सली कहा। प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि देश को दिमागी नक्सली से खतरा है। देश में दिमागी नक्सली बढ़ते जा रहे है। इनसे लोकतंत्र को खतरा है। छत्तीसगढ़ के बस्तर में भी मोदी इसी बात को दोहराए। उस पर राहुल गांधी ने कहा कि मुझे पीएम ने नक्सली कहा। वो मुझसे बहस करेें। बीजेपी कहती है राहुल पीएम के उम्मीदवार नहीं हैं,इसलिए मोदी उनसे बहस नहीं करेंगे।
सेलिब्रेशन का एक वीडियो भी शेयर किया
राहुल गांधी ने PM मोदी को एक बार फिर खुली बहस की चुनौती दी है। इस बार उन्होंने सीधे CRPF के जवानों को टैग करके पोस्ट किया है।दरअसल, पीएम मोदी ने इस बार दिवाली छत्तीसगढ़ के बस्तर में CRPF जवानों के साथ मनाई थी। राहुल ने उसी सेलिब्रेशन का एक वीडियो भी शेयर किया है।

खड़े होने की हिम्मत नहीं होगी
राहुल गांधी ने X पर लिखा –प्रिय CRPF के जवानों, आपके चेहरों ने सब बता दिया – आपको प्रधानमंत्री के झूठ पर भरोसा नहीं। उन्होंने हमें नक्सली कहा। मेरी चुनौती कायम है। वो मुझसे बहस करें – देशद्रोही कौन है और विदेशी ताकतों के इशारे पर कौन चल रहा है। कोई भी समय, किसी भी जगह। मेरी गारंटी है उस बहस के बाद प्रधानमंत्री में एक भी जवान के सामने खड़े होने की हिम्मत नहीं होगी।
लोकतंत्र के खिलाफ भड़का रहे हैं
छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मनाने के बाद पीएम मोदी ने उन्हें संबोधित भी किया था। वहां PM ने कहा – ये पहली दिवाली है जब देश का हर जिला नक्सलवाद से मुक्त है।उन्होंने कहा- नक्सलवाद का खतरा अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। जंगलों से हथियारबंद नक्सलियों का सफाया हो चुका है, लेकिन अब दिमागी नक्सलियों से खतरा है।उन्होंने दावा किया कि इन लोगों ने कई राजनीतिक संगठनों में घुसपैठ कर ली है। हमें उनकी पहचान कर खत्म करना होगा। ये लोगों को संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ भड़का रहे हैं।