राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां चोरों ने साधुमल रूपचंद हार्डवेयर की दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नकदी और कीमती आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। बीती रात अज्ञात चोरों ने दुकान में घुसकर करीब 8 लाख 50 हजार रुपये नगद चोरी कर लिए। इसके अलावा 15 चांदी के सिक्के और एक सोने की अंगूठी भी चोरी होने की जानकारी सामने आई है।

बताया जा रहा है कि चोरों ने बड़ी ही चालाकी से दुकान के काउंटर से चाबी निकाली और उसके जरिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की कुछ संदिग्ध गतिविधियां दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद होने की बात सामने आई है।वारदात का पता उस समय चला जब सुबह दुकान खोली गई। दुकान में सामान और नकदी गायब देखकर संचालकों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सिविल लाइन पुलिस साक्ष्य जुटाने में लगी
सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। अब देखना होगा कि पुलिस इस बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों तक कब तक पहुंच पाती है।
15 चांदी के सिक्के और सोने की अंगूठी लेकर फरार
रीवा में एक बार फिर चोरों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्थित एक हार्डवेयर दुकान में लाखों रुपये की चोरी की वारदात सामने आई है। चोर दुकान से 8 लाख 50 हजार रुपये नगद, 15 चांदी के सिक्के और सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गए। वारदात के बाद पुलिस और एफएसएल की टीम जांच में जुट गई है।