दिन दहाड़े भैंस की चोरी,तीन गिरफ्तार - rashtrmat.com

दिन दहाड़े भैंस की चोरी,तीन गिरफ्तार

सीटीवी फुटेज और मुखबिर की मदद से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। जिले के ग्रामीण (नवेगांव) थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई भैंस चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गई दो भैंस भी बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

आरोपियों की तलाश शुरू की
जानकारी के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को फरियादी संतोष कुमार पांडे निवासी गायखुरी, बालाघाट अपनी गाय-भैंस चराने के लिए ग्राम बंदरझिरिया कोसमी की ओर गए थे। सुबह करीब 11 बजे बंदरझिरिया के पास चारागाह में पशुओं के चरने के दौरान अज्ञात चोर उनकी दो भैंस चोरी कर ले गए थे। चोरी गई भैंसों की कीमत करीब एक लाख रुपये थी। फरियादी की शिकायत पर थाना ग्रामीण (नवेगांव)   मामला दर्ज कर जांच शुरू की।   पुलिस टीम  ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

आरोपियों के कब्जे से दोनों भैंस बरामद

जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने 5 नवंबर 2026 को मोहित नगपुरे (21), संजय सौलखे (26) और आतिश लिल्हारे (37), तीनों निवासी ग्राम नैतरा, थाना ग्रामीण (नवेगांव), को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में बंदरझिरिया चारागाह से दो भैंस चोरी करने की वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गई दोनों भैंस बरामद कर जब्त कर लीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *