
Minister can become three MLAs in cg,swearing in raj bhavan tomorrow
राष्ट्रमत न्यूज,रायपुर(ब्यूरो)।छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल के विस्तार की आधिकारिक पुष्टि हो गई है। राजभवन में मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। भाजपा विधायक दल छत्तीसगढ़ के सचेतक सुशांत शुक्ला ने मंत्रिमंडल विस्तार की जानकारी दी है।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कैबिनेट में गजेंद्र यादव, खुशवंत साहब,राजेश अग्रवाल के नाम का ऐलान संभव माना जा रहा है। तीन नए मंत्री बन जाने पर 14 मंत्री हो जाएंगे। अभी ग्यारह मंत्री ही हैं।इधर डाॅ रमन सिंह दिल्ली में डेरा डाले हुए है।यह भी संभावना है कि कुछ मंत्रियों के विभाग बदले जा सकते हैं। राजभवन में सुबह 10.30 मंत्रिपद की शपथ ली जाएगी।
21 को विदेश दौरे पर जाएंगे सीएम
मुख्यमंत्री साय 21 अगस्त को विदेश दौरे पर जा रहे हैं तो संभावित है कि उनके विदेश जाने से पहले ही मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा। दरअसल सीएम से सोमवार देर रात कई विधायकों ने मुलाकात की। वहीं देर रात तक कैबिनेट में शामिल करने वाले विधायकों के नाम की चर्चा की गई।सीएम साय से मिलने वालों में शहर विधायक गजेंद्र यादव, अंबिकापुर विधायक राजेंद्र अग्रवाल, आरंग विधायक खुशवंत साहब, अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू शामिल थे।
मंत्री बनने की चर्चा में ये नाम
हालांकि सूत्रों की मानें तो जशपुर के पत्थलगांव सीट से विधायक गोमती साय, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल और दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव के मंत्री बनने की प्रबल संभावना है।
पीएम मोदी से डाॅ रमन मिले
छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ रमन सिंह ने दिल्ली में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। माना जा रहा है कि कुछ मंत्रियों के विभाग में तब्दीली हो सकती है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा चल रही है। छत्तीसगढ़ में हरियाणा के तर्ज पर तीन मंत्री और बनाए जा सकते हैं। यानी कि मंत्रिमंडल में कुल संख्या 14 हो सकती है। वर्तमान में मुख्यमंत्री समेत 11 सदस्य मंत्रिमंडल में हैं।
नए विधानसभा भवन का उद्घाटन
हालांकि चर्चा है कि छत्तीसगढ़ में नए विधानसभा भवन के उद्घाटन कार्यक्रम के लिए निमंत्रण देने विधानसभा अध्यक्ष प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री से मिलेंगे। लेकिन राजनीतिक हलचल के बीच पूर्व सीएम का दिल्ली दौरा और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात को लेकर कई चर्चाएं और भी हो रही हैं।