राष्ट्रमत न्यूज,भोपाल/रतलााम(ब्यूरो)। रतलाम जिले से गुजर रहे दिल्ली मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह दो हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई।ड्राइवर को झपकी लगने से कार 8 लेन के बीच बनी रेलिंग तोड़ते हुए करीब 30 फीट नीचे खाई में जा गिरी। 8 घायल हैं। पहले हादसे का समय सुबह करीब साढ़े 4 और दूसरे एक्सीडेंट का वक्त सुबह करीब साढ़े 6 बजे बताया गया है।दोनों कारों में सवार दो-दो लोगों की जान गई है। वे पंजाब और गुजरात के रहने वाले थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया
जावरा औद्योगिक थाना प्रभारी प्रकाश गडरिया ने कहा- पहला हादसा सुबह करीब साढ़े 4 बजे हुआ। पंजाब का परिवार MH48 AK 4833 नंबर की कार से मुंबई जा रहा था। इसी बीच ड्राइवर को झपकी लगने से उनकी कार 8 लेन के बीच बनी रेलिंग तोड़ते हुए करीब 30 फीट नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में नरेंद्र कौर (67) और उनकी बहू मनप्रीत कौर (32) की मौत हुई है।सुबह दूसरी गाड़ियों के ड्राइवर से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को जावरा के अस्पताल पहुंचाया। यहां से उनको रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

हादसे में कार ड्राइवर की भी मौत
35 साल का रवि हटीला GJ20 CB 4610 नंबर की कार चला रहा था। हादसे में उसकी मौत हो गई। रवि की पत्नी रेणुका, काका मनसुख भाई रतलाम मेडिकल कॉलेज पहुंचे। परिवार में बेटा कार्तिक (12), बेटी पूर्वी (10) और आयुष (8) हैं।

टूटी रेलिंग की वजह से दूसरा हादसा
टीआई गडरिया ने कहा कि सुबह करीब साढ़े 6 बजे पुलिसकर्मी मौका मुआयना कर रहे थे, इसी दौरान कार नंबर GJ20 CB 4610 हवा में उछलते हुए रोड के बीच बनी बाउंड्री से टकराकर खाई में आ गिरी।पहली कार की टक्कर से रेलिंग टूट गई थी। इसी वजह से दूसरी कार भी हादसे की शिकार हुई। इसमें गुजरात के दाहोद का परिवार था, जो उत्तर प्रदेश से इलाज करवाकर आ रहा था। इस कार में सवार दो पुरुषों की मौत हुई है।