स्वामित्व योजना का काम न करने पर 7 पटवारी निलंबित: 72 को नोटिस - rashtrmat.com

स्वामित्व योजना का काम न करने पर 7 पटवारी निलंबित: 72 को नोटिस

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। स्वामित्व योजना के तहत काम करने से इनकार करने वाले पटवारियों के खिलाफ बालाघाट जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है। 7 अक्टूबर से काम बंद कर शासकीय वॉट्सऐप ग्रुप छोड़ने और सामूहिक छुट्टी पर जाने वाले पटवारियों पर एक्शन लिया गया। प्रशासन ने 7 पटवारियों को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है, जबकि 72 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस थमाया है।

7 निलंबित और 72 पटवारियों को नोटिस

पटवारी शासन की स्वामित्व योजना में खुद को विक्रेता (निष्पादक) बनाए जाने का विरोध कर रहे हैं। काम में हो रही देरी को देखते हुए प्रशासन ने यह सख्त रुख अपनाया है। इसके अलावा तीन पटवारियों के तबादले के बाद उन्हें पुरानी जगह से कार्यमुक्त (रिलीव) भी कर दिया गया है। प्रशासन ने अलग-अलग अनुभागों में कार्रवाई करते हुए अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।वारासिवनी अनुभाग से पटवारी सोमराज बघेल व अंकुश भलावी, किरनापुर से साधना लिल्हारे, विनीत नागवंशी व कविता राजपूत और बालाघाट अनुभाग से संजय चतुर्वेदी व उमा यादव को तुरंत निलंबित कर दिया गया है।

पुरानी पदस्थापना से कार्यमुक्त

योजना का काम न करने पर वारासिवनी, परसवाड़ा, बैहर, कटंगी, किरनापुर, लांजी और बालाघाट अनुभाग के कुल 72 पटवारियों को नोटिस जारी कर पूछा गया है कि उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए।ट्रांसफर होने के बाद पटवारी गिरधारी भगत (बिरसा), मयंक राजावत (बैहर) और पवन रावत (लांजी) को उनकी पुरानी पदस्थापना से कार्यमुक्त कर दिया गया है।

इन्हें दी गयी नोटिस

स्वामित्व योजना में कार्य नही करने पर वारासिवनी अनुभाग के पटवारी आदित्य सिंह तोमर, ईती गुप्ता, रोहन उइके, निशा बांजनघाटे, धनेश्वर हनोते, परसवाडा अनुभाग के बैजनाथ त्यागी, अभिलाष वंशपाल, बैहर अनुभाग के अशोक मेरावी, अलीशा गुप्ता, सौरभ रघुवंशी, सर्वज्ञ राय, राजेश कुवेर्ती, रविप्रकाश कोर्राम, लक्ष्मण महोबिया, कुलदीप परते, विक्रम इडपाचे, हेमंत उइके, वर्षा अजीत, घनश्याम नागेश, कटंगी अनुभाग के प्रदीप शर्मा, शिवांशु, ललीता राणा, आशीष मंदारी, साधना गौतम, किरनापुर अनुभाग के विनीत पुसाम, अभय चौरसिया, अभिषेक भार्गव, आकाश सिंह, अंशुल चौरे, मनीष बिसेन, मनीष गायकवाड, पूनम राणा, प्रार्थना यादव, रिया सिंह गौर, राहुल त्रिपाठी, साक्षी पटले, संजय भदौरिया, शीतल दुरूगकर, विजय गुर्जर, विपुल पटले, रामकिशोरी सिंह, हरेश  कुमार, मीनल उइके, मोनिका बिसेन, आशी बर्वे को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसी प्रकार लांजी अनुभाग में इंद्रपाल मडावी, संजय धारणे, पारध भगत, देवेंद्र शरणागत, भूपेंद्र रिन्हायत, बालाघाट अनुभाग में भावना बिसेन, वंदना सिंह राजपूत, आयुषी ठाकरे, साकेत भलावी, अतुल रजक, अरविंद गुर्जर, डिलेश्वरी बिसेन, अंजली तिलगाम, निखिल चौहान, अनिमेष तिवारी, मन्नु भारती, चंद्रसेन भारती, ईला अजीत, राहुल मवई, ओमप्रकाश दुबे, देवेंद्र चतुवेर्दी, अचल साहब, गगन अंगुर, श्रुति टेकाम, सिद्धार्थ बडोले, अभिलाषा भट्टी एवं गीता चकोले को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है कि क्यों न उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *