राष्ट्रमत न्यूज,रीवा/भोपाल(ब्यूरो)।. प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को सुगम, सुरक्षित और आधुनिक बनाने की दिशा में रीवा को एक बड़ी सौगात मिली है।इनमें रीवा के लिए 6 इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बसें एवं 20 डीजल बसें, कुल 26 बसें शामिल हैं। इसके साथ ही रीवा प्रदेशभर में 6 इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बसें प्राप्त करने वाला पहला शहर बन गया है। रीवा से इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बसें सतना, सीधी और जबलपुर मार्गों पर संचालितकी जाएँगी। प्रत्येक मार्ग पर 2-2 बसें चलाई जाएँगी, जिससे इन शहरों के बीच आवागमन और अधिक सुगम एवं सुविधाजनक होगा।

हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
भोपाल में आयोजित 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' एवं 'पीएम ई-बस सेवा' के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने प्रदेशके विभिन्न शहरों के लिए कुल 350 बसों को एक साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
पर्यटन को भी गति मिलेगी
उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा के लिए रवाना की गई बस में दशहरा मैदान से
मुख्यमंत्री निवास तक सफर भी किया। इन नई परिवहन सेवाओं के माध्यम से रीवा सहित प्रदेशवासियों को सुगम,सुरक्षित, सुविधाजनक एवं आधुनिक सार्वजनिक परिवहन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से प्रदूषण में कमी आएगी तथा पर्यावरण-अनुकूल परिवहन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं इंटरसिटी संपर्क मजबूत होने से व्यापार,शिक्षा, रोजगार और पर्यटन को भी गति मिलेगी। समारोह में रीवा से नगर निगम आयुक्त श्री अक्षत जैन एवं चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर श्री मुरारी कुमार उपस्थित रहे।