कलेक्टर के निर्देश पर 15 पटवारी निलंबित,स्वामित्व योजना में की लापरवाही - rashtrmat.com

कलेक्टर के निर्देश पर 15 पटवारी निलंबित,स्वामित्व योजना में की लापरवाही

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने कहा कि राजस्व विभाग महत्वपूर्ण विभाग होता है। राजस्व विभाग का किसानों और आम लोगों की मूल जरूरतों से सबंध होता है। लेकिन देखा गया है कि रीवा में स्वामित्व योजना के काम में लापरवाही कुछ पटवारी कर रहे हैं। कुछ पटवारी शासन की योजनाओं का लाभ आम लोगों को मिले इसका ध्यान नहीं दे रहे है। इस संबंध में पटवारी संघ से भी बात की गयी। काम में लापरवाही में दोषी पाए जाने पर 15 पटवारियों को निलंबित कर दिया गया है।


समय पर काम नहीं किया
रीवा कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया गया है कि पटवारियों को स्वामित्व योजना के तहत सर्वे सत्यापन और अभिलेख से जुड़े काम सौंपे गए थे। समय पर काम पूरा नहीं करने और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के कारण यह कार्रवाई की गई।

पहले नोटिस के बाद  कार्रवाई

प्रशासन के मुताबिक संबंधित पटवारियों को काम पूरा करने के निर्देश देने के साथ पहले नोटिस भी जारी किए गए थे। इसके बावजूद स्वामित्व योजना के कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्वामित्व योजना के अंतर्गत सौंपे गए दायित्वों का समय पर निर्वहन न करने तथा वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की लगातार अवहेलना करने पर यह सख्त कार्रवाई की गई है। कई बार चेतावनी और नोटिस देने के बावजूद भी संबंधित पटवारियों द्वारा अपने हल्का क्षेत्र में स्वामित्व योजना से जुड़े सर्वे, सत्यापन और अभिलेखों के कार्य में लापरवाही बरती जा रही थी, जिससे योजना के क्रियान्वयन में बाधा उत्पन्न हो रही थी।इसके बाद प्रशासन ने निलंबन की कार्रवाई की।

इन 15 पटवारियों पर हुई कार्रवाई
कलेक्टर के निर्देश पर जिन पटवारियों को निलंबित किया गया है उनमें बृजेश गुप्ता  हल्का लौवा लक्ष्मणपुर, अभिनव तिवारी हल्का अमिरती,सौरभ सिंह हल्का इटार पहाड़,आशीष पांडेय हल्का उमरी,मधुर सिंह हल्का मनिकवार,कौशल कोल  हल्का भौवार,इकबाल हल्का व्योहरा,प्रकाश सोनी हल्का रौरा,योगेश डाबर हल्का जवा,निशांत नागवंशी हल्का सूती,पुष्पराज सिंह हल्का कोराव अमिलिया,श्रीमती नम्रता साहू हल्का हर्दिकला,प्रशांत त्रिपाठी हल्का मरैला,अजय पटेल हल्का भटिगवां,योगिता सिंह हल्का बबैया शामिल हैं।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय योजनाओं में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों कर्मचारियों को अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना होगा। स्वामित्व योजना आम ग्रामीणों को उनकी संपत्ति का अधिकार पत्र देने की महत्वपूर्ण योजना है इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही पर आगे भी इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है और अन्य पटवारियों को भी चेतावनी दी गई है कि वे अपने कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *