रीवा में शिक्षक के घर लाखों की चोरी,CCTV का DVR भी ले गए शातिर चोर - rashtrmat.com

रीवा में शिक्षक के घर लाखों की चोरी,CCTV का DVR भी ले गए शातिर चोर

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)।रीवा शहर के समान थाना क्षेत्र अंतर्गत विवेकानंद नगर वार्ड क्रमांक 25 में बीती रात चोरों ने शिक्षक अनिल तिवारी के यहां आलमारी में रखे 70 हजार रुपए,एटीएम कार्ड और कुछ जरूरी कागजात लेकर फरार हो गए है। चोर उनके किरायेदार डाॅ पुष्पराज सिंह पटेल के यहां भी हाथ मारा। डाॅ पुष्पराज सिंह अपोलो अस्पताल में सर्विस करते हैं।वो मैहर के निवासी हैं।पति पत्नी साथ रहते थे।


शिक्षक इलाज कराने नागपुर गए हुए थे
शिक्षक अनिल तिवारी अपना इलाज कराने नागपुर गए हुए थे। घर आने के बाद उन्होंने देखा कि चोर उनके घर को निशाना बनाए हैं। गेट पर लगे ताले का कुंडा टेढ़ा लटका हुआ था।चोर उनके किरायेदार डाॅ.पुष्पराज सिंह पटेल जिधर रहते थे वहां से आए। और शिक्षक के यहां चोरी करने के अलावा डाॅक्टर पुष्पराज सिंह के यहां भी चोरी की।पुष्पराज के यहां क्या चोरी किये यह उनके आने के बाद ही पता चलेगा। उनके यहां भी सामान बिखरा पड़ा है।


पुष्पराज गांव चले गए थे
डाॅ पुष्पराज ंिसंह अपने किसी परिचित के श्राद्ध में गांव गए हुए थे। उन्होने अनिल तिवारी को फोन पर बताया था। अनिल तिवारी के आने के बाद पता चला कि उनके यहां चोरी हुई है। डाॅ पुष्पराज सिंह के यहां भी चोरी हुई है। डाॅ पुष्पराज सिंह पटेल के आने के बाद ही पता चलेगा कि चो उनके यहां से क्या क्या ले गए है।


 पुलिस मामले की जांच कर रही
घटना की सूचना शिक्षक अनिल तिवारी ने पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल पर देखा कि अनिल तिवारी के यहां लगे सीसीटीवी डीवीआर भी चोर अपने साथ ले गए। ताकि कोई सुराग पुलिस के हाथ न लगे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश की जा रही है। चोरी गए सामान और रकम का वास्तविक आंकड़ा पुलिस जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *