वैनगंगा नदी में युवक की डूबने से मौत, पुलिस ने शुरू की जांच - rashtrmat.com

वैनगंगा नदी में युवक की डूबने से मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

राष्ट्रमत न्यूज बालाघाट(ब्यूरो)। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 33 गायखुरी निवासी सुनील बिजेवार पिता गन्नू बिजेवार उम्र 30 वर्ष की वैनगंगा नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई।
नदी,तालाब में सावधानी बरतें
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से युवक के शव को बाहर निकलवाया गया। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला दुर्घटनावश डूबने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस द्वारा सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नदी,तालाब या अन्य जलस्रोतों में स्नान करते समय विशेष सावधानी बरतें,ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *