जादू टोने के आरोप और मारपीट पर बुजुर्ग ने कीटनाशक खा कर जान दी - rashtrmat.com

जादू टोने के आरोप और मारपीट पर बुजुर्ग ने कीटनाशक खा कर जान दी

 राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)।बालाघाट के वारासिवनी थाना क्षेत्र के खंडवा गांव में देर रात सोमवार को बुजुर्ग मानिकराम पंचेश्वर 65 वर्ष ने जादू टोने के आरोप में परेशान होकर कीटनाशक खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर ले जा रहे थे इसी दौरान उनकी मौत हो गई। बेटों का कहना है कि पड़ोसियों ने उनके साथ मारपीट भी की थी।

पुलिस से शिकायत भी की थी

 मृतक के बेटे सुनील पंचेश्वर ने आरोप लगाया कि उनके पिता पिछले कुछ समय से तनाव में थे। सुनील के अनुसार, 20 सितंबर को पड़ोसी चंदूलाल मरठे, उनकी पत्नी नन्हीबाई, बेटे मनोज और बहू सविता ने उनके पिता पर जादू-टोना करने का आरोप लगाया था। बेटे का आरोप है कि इसी बात को लेकर उनके पिता के साथ मारपीट की गई और उन्हें धमकी भी दी गई। सुनील ने बताया कि घटना के बाद उनके पिता ने वारासिवनी पुलिस से शिकायत भी की थी। बाद में ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि स्वरूप मरठे की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया था।

पड़ोसियों ने बुजुर्ग के साथ मारपीट की

बेटे के अनुसार, जादू-टोने के आरोप को लेकर पड़ोसियों ने बुजुर्ग के साथ मारपीट की थी और उन्हें धमकी भी दी गई थी। बुजुर्ग ने घटना की शिकायत वारासिवनी पुलिस से की थी। इसके बाद गांव के सरपंच प्रतिनिधि स्वरूप मरठे ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया था।

पुलिस ने मर्ग दर्ज किया

अस्पताल चौकी पुलिस ने बुजुर्ग की मौत के मामले में मर्ग दर्ज किया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर सोमवार रात परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *