अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर जब्त - rashtrmat.com

अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर जब्त

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। जिले में अवैध रेत खनन एवं परिवहन करते लांजी तहसील के तहत ग्राम पौनी में एक ट्रैक्टर जब्त किया गया। उपसंचालक खनिज फरहत जहां ने बताया कि तहसील किरनापुर के ग्राम कड़कना में छापामार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान रेत के अवैध खनन में लिप्त पाए जाने पर ट्रैक्टर क्रमांक एमपी.50.ए.3953 को जब्त किया गया। वाहन चालक कृष्णा नखाते पिता सुरत नखाते निवासी ग्राम कड़कना थाना किरनापुर के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है।
प्रकरण दर्ज किया गया
जब्त ट्रैक्टर को थाना किरनापुर की अभिरक्षा में खड़ा किया गया है। उक्त वाहन मालिक चालक के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज अवैध खनन परिवहन तथा भंडारण का निवारण नियम 2022 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई हेतु कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *